जम्मू-कश्मीर: दो जगहों पर हिमस्खलन में 10 जवानों की मौत, सात सैनिक बचाए गए
जम्मू-कश्मीर में हुए हिमस्खलन से गुरेज़ सेक्टर में सेना का पोस्ट बर्फ में दब गया। इस हादसे में दो लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
नई दिल्ली:
जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन के कारण बर्फ में दबकर 10 सैनिकों की मौत हो गई। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि बांदीपुरा जिले में नियंत्रण रेखा के समीप गुरेज सेक्टर बुधवार शाम बर्फ की एक विशाल चट्टान सेना के शिविर पर आ गिरी, जिससे कुछ सैनिक उसमें फंस गए। कई अन्य सैनिक अभी लापता बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद सेना ने बचाव का काम शुरू कर दिया है। सेना के 51 राष्ट्रीय राइफल्स का कैंप गुरेज़ सेक्टर में है जो गुरुवार को हिमस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में अभी और जानकारी आने का इंतज़ार किया जा रहा है। सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, 'जूनियर कमीशंड अधिकारी के साथ सात जवानों को सुऱक्षित बचा लिया गया है।'
इससे पहले बुधवार को 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में सेना कैंप में बर्फबारी से एक अधिकारी की मौत हो गई थी। इसके अलावा सेना के 8 जवान बर्फ के नीचे आ गए थे, जिन्हें बचा लिया गया था।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: आर्मी कैंप पर हिमस्खलन, 1 अधिकारी की मौत, 8 जवानों को बचाया गया
इसके अलावा कश्मीर घाटी के बांदीपोरा में भी नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बुधवार को हुए हिमस्खलन में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई थी।
जम्मू एवं कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण हिमस्खल की घटनाएं हो रही हैं। अधिकारियों ने राज्य के पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी दी है। लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती ने कहा, भारत-पाक वार्ता के लिये जम्मू-कश्मीर में शांति ज़रूरी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी