जेटली का राहुल पर निशाना, कहा- एक जीएसटी दर का विचार मूर्खतापूर्ण
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि एक जीएसटी दर को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का विचार 'बड़ा मूर्खतापूर्ण विचार' है।
नई दिल्ली:
वस्तु एवं सेवा कर को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच चल रही जुबानी जंग शुक्रवार को भी जारी रही।
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि एक जीएसटी दर को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का विचार 'बड़ा मूर्खतापूर्ण विचार' है।
जेटली ने ट्वीट किया, 'राहुल गांधी ने 18 फीसदी की एक दर वाले जीएसटी का सुझाव दिया है। यह 18 फीसदी की सीमा के सुझाव से अलग है। यह बड़ा मूर्खतापूर्ण विचार है। क्या एक हवाई चप्पल और एक बीएमडब्ल्यू कार पर एक कर की समान दर को लगाया जा सकता है?'
उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना पर प्रतिक्रिया दी।
कर दर की सीमा 18 फीसदी करने के लिए हो रही बहस को मोदी ने 'बड़ा मूर्खतापूर्ण विचार' कहा था, जिसपर चिदंबरम ने गुरुवार को कहा था कि अगर यह विचार मूर्खतापूर्ण है तो क्या मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) अरविंद सुब्रह्मण्यम और कई अन्य अर्थशास्त्री मूर्ख हैं?
नोटबंदी और GST के झटके से उबरी अर्थव्यवस्था, 2017-18 की दूसरी तिमाही में 6.3% हुई GDP
चिदंबरम ने ट्वीट किया था, 'अगर कर की दर सीमा 18 फीसदी करने की बात करना मूर्खतापूर्ण विचार है तो सीईए अरविंद सुब्रह्मण्यम और कई अन्य अर्थशास्त्री भी मूर्ख हैं? क्या प्रधानमंत्री यही कहना चाह रहे हैं?'
चिदंबरम ने प्रधानमंत्री की गुजरात के मोरबी रैली में दिए गए भाषण का हवाला दिया, जहां मोदी ने कहा था, "यह उन लोगों के लिए स्वाभाविक है, जिन्होंने डकैतों को याद रखने के लिए अपने सारे जीवन लूटपाट की है। वे 'बड़े मूर्खतापूर्ण विचार' के जरिए चाहते हैं कि गरीबों की बुनियादी जरूरतों की चीजें 18 फीसदी की दर सीमा में लाई जाएं। उसी समय, वे सिगरेट और शराब को सस्ता चाहते हैं। यह क्या तर्क है?"
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
400 साल पहले 2 फीट की थी मूर्ति, अब हो गई है 12 फीट ऊंची, जानें भूफोड़ हनुमान जी की रहस्यमयी कहानी
-
Aaj Ka Panchang 24 April 2024: क्या है 24 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Vastu Tips For Study: वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों की पढ़ाई के लिए ये दिशा है बेस्ट
-
Power of Sanatan Dharma: सनातन धर्म की शक्ति क्या है? जानें इसका इतिहास और महत्व