सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कश्मीर के अखनूर सेक्टर का किया दौरा
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर के अखनूर सेक्टर का दौरा किया और वहां सुरक्षा हालात तथा सैनिकों की सामरिक तैयारियों की समीक्षा की।
नई दिल्ली:
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर के अखनूर सेक्टर का दौरा किया और वहां सुरक्षा हालात तथा सैनिकों की सामरिक तैयारियों की समीक्षा की।
सेना प्रमुख के साथ उत्तरी कमान के कमान अधिकारी, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह भी थे।
यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अपने दौरे के दौरान जनरल रावत को लेफ्टिनेंट जनरल सरनजीत सिंह और मेजर जनरल एम.के. मागू ने सामरिक तैयारियों, सुरक्षा हालात और घुसपैठ रोकने के लिए की जा रही जोरदार कार्रवाइयों की जानकारी दी।
सेना प्रमुख ने उन उपायों और मानक संचालन प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की, जिसका पालन सैन्य इकाइयां कर रही हैं।
बयान में कहा गया है, 'उन्होंने शत्रु तत्वों की तरफ से खड़ी की गई चुनौतियों का प्रभावी तरीके से मुकाबला करने के लिए फील्ड कमांडरों की प्रशंसा की और उनकी पेशेवर एवं निस्वार्थ प्रतिबद्धता की सराहना की।'
सेना प्रमुख ने चुनौतियों से उबरने के लिए एक समान उत्साह और समर्पण के साथ लगातार काम करने के लिए सभी जवानों को प्रोत्साहित भी किया।
और पढ़ेंः विबंलडन: सेरेना विलियम्स को हरा केर्बर ने जीता दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
-
Nysa Devgan Birthday: 21 साल की हुईं काजोल की लाड़ली निसा, जन्मदिन पर शेयर की तीन अनदेखी तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह