logo-image

आज ऐपल कंपनी देगी iOS 11 अपडेट, आपके आईफोन और आईपैड में आएगा ये बदलाव

iOS 11 अपडेट के लिए कंपनी ने अलग-अलग देशों के मुताबिक अलग समय भी तय किया है

Updated on: 19 Sep 2017, 04:39 PM

नई दिल्ली:

अगर आप ऐपल आईफोन या आईपेड यूजर हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। ऐपल कंपनी दुनिया भर के अपने तमाम डिवाइस के लिए आज iOS 11 अपडेट देगी जिसके बाद आपके आईफोन और आईपैड का लुक के साथ ही काम करने का तरीका भी पूरी तरह बदल जाएगा।

हालांकि iOS 11 अपडेट के लिए कंपनी ने अलग-अलग देशों के मुताबिक अलग समय भी तय किया है। भारत के ऐपल यूजर्स को iOS 11 का अपडेट रात 11 बजकर 23 मिनट पर मिलेगा।

अगर आप आईफोन या आईपैड यूजर्स हैं तो आपको इस अपडेट के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि ये बड़ा अपडेट है जिसमें काफी वक्त लगेगा।

अपने फोन में कैसे करें iOS 11 अपडेट

ऐपल कंपनी के अपडेट देने के बाद आप अपने आईफोन या आईपैड के सेटिंग्स में जाकर जेनरल सेटिंग्स पर क्लिक करें। यहां आपको सॉफ्टवेयर अपडेट का नोटिफिकेशन दिखेगा। उस टच करते ही आपको फोन खुद ब खुद अपडेट होने लगेगा।

आप अपने ऐपल डिवाइस को कंप्यूटर ने कने्ट कर iTunes सेटअफ करें। यहां अपेडट करना का आप्शन आपको नजर आएगा।

कौन-कौन से ऐपल डिवाइस में मिलेगा iOS 11 अपडेट

ऐपल कंपनी के आईपैड एयर, एयर 2, आईपैड प्रो, आईपैड मिनी 2, आईपैड मिनी 3, आईपैड मिनी 4, आईपैड मिनी 4, आईपॉड 6 आईफोन 5s, आईफोन se, आईफोन 6 और 6 प्लस और आईफोन 7 और 7 प्लस यूजर्स को iOS 11 अपडेट मिलेगा।

32 बिट ऐप्स वाले सारे ऐप्स हो जाएंगे खत्म

iOS 11 अपडेट के साथ ही आपके ऐपल डिवाइस से 32 बिट ऐप्स वाले सारे ऐप काम करना बंद कर देंगे। अगर आप अपने आईफोन या आईपैड में इसका इस्तेमाल करते हैं तो अपडेट के बाद आप उसे इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

iOS 11 अपडेट के बाद आपके आईफोन और आईपैड में आएंगे ये बदलाव
1. अपडेच के बाद कैमरा और फोटो फीचर और बेहतरीन हो जाएगा। लाइव फोटो को और बेहतरीन बनाया गया है। लाइव फोटो के बेस्ट शॉट को काटकर आप मुख्य फोटो बना पाएंगे।

2. मैसेज के जरिए पैसे भेजना और आसान हो जाएगा। ऐपल पे के जरिए यूजर्स किसी भी शख्स को मैसेज के जरिए पैसे भेज पाएंगे।

3. नया कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। इससे अब आपको फोन पर ज्यादा ऑप्शन नजर आएगा। 3D टच यूज के लिेए पहले से ज्यादा जानकारी मिलेगी।

4. यूजर्स के काम काम आसान बनाने के लिए ऐपल ने सीरी को और बेहतर बनाया है। दुनिया का सबसे पॉपुलर पर्सनल ऐसिस्टेंट है। इस तकनीक की मदद से दुनिया बर में 375 मिलियन ऐपल डिवाइस को आसानी से इस्तेमाल किया जाता है।

5. ऐप स्टोर अपडेट के बाद पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। उसे नया लुक और फील दिया गया है। ऐपल मैप्स में अब मॉल्स के फ्लोर की भी जानकारी होगी। ऐपल म्यूजिक पर भी आपको नया अनुभव मिलेगा।

ऐपल ने iOS 11 अपडेट में ऐपल न्यूज फीचर में भी बदलाव किए हैं। अब न्यूज पढ़ने वाले लोग किसी स्टोरी को आसानी से पर्सनलाइज कर पाएंगे।