राफेल मुद्दे पर अनिल अंबानी का कांग्रेस पर हमला, कहा- बिना तथ्य के आरोप लगा रहे राहुल गांधी
रिलायंस समूह के अध्यक्ष, अनिल अंबानी ने बुधवार को कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कॉरपोरेट प्रतिद्वंद्वियों और निहित स्वार्थी लोगों ने राफेल सौदा मामले में उनके खिलाफ आरोप लगाने के लिए भ्रमित कर दिया है।
नई दिल्ली:
रिलायंस समूह के अध्यक्ष, अनिल अंबानी ने बुधवार को कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कॉरपोरेट प्रतिद्वंद्वियों और निहित स्वार्थी लोगों ने राफेल सौदा मामले में उनके खिलाफ आरोप लगाने के लिए भ्रमित कर दिया है।
अंबानी ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को इस संबंध में पत्र लिखा है और अपने खिलाफ लगातार निराधार हमले के लिए अपनी निजी नाराजगी जाहिर की है।
अंबानी ने कहा, 'मैंने इन हमलों को निराधार और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।' इससे पहले राफेल मामले को लेकर ही अनिल अंबानी ने राहुल गांधी को चिट्ठी भी लिखी थी।
रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को खत लिखकर कहा है कि राफेल लड़ाकू विमान सौदे के मामले में दुर्भावनापूर्ण निहित हितों और कॉर्पोरेट प्रतिद्वंद्वियों द्वारा पार्टी को 'गलत सूचना, भ्रामक जानकारी दी गई है और गुमराह किया गया है।'
रिलायंस इंफ्रास्ट्रकचर लि. द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि अंबानी ने पिछले हफ्ते गांधी को पत्र लिख कर 'निरंतर व्यक्तिगत हमलों पर गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए' सभी आरोपों को 'आधारहीन, भ्रामक और दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया है।
इस सौदे में रिलांयस की भूमिका पर स्पष्टीकरण देते हुए अंबानी ने लिखा है कि राफेल जेट्स का निर्माण रिलायंस या दासाल्ट रिलायंस संयुक्त उद्यम द्वारा नहीं किया जाएगा।
अंबानी ने कहा है कि गांधी ने आरोप लगाया है कि रिलायंस डिफेंस की स्थापना सरकार द्वारा 10 अप्रैल, 2015 के फ्रांस के राफेल जेट खरीदने के फैसले से 10 दिन पहले की गई, जोकि पूरी तरह गलत जानकारी है।
अंबानी ने कहा है, 'रिलायंस समूह ने राफेल सौदे से महीनों पहले दिसंबर 2014-जनवरी 2015 में रक्षा उत्पदान कारोबार में उतरने की घोषणा की थी और शेयर बाजार को 2015 के फरवरी में इस बारे में सूचित किया गया।'
अंबानी ने कहा है कि सभी 36 लड़ाकू विमानों का 100 फीसदी उत्पादन फ्रांस में किया जाएगा और वहां से भारत आयात किया जाएगा। अंबानी ने स्पष्ट किया कि इन विमानों के एक रुपये मूल्य के भी पूर्जो का निर्माण रिलायंस नहीं करेगी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि