30,000 पैरा मिलिट्री जवानों की निगरानी में होगी अमरनाथ यात्रा
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा सुरक्षित तरह से कराने के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा करीब 30,000 पैरा-मिलिट्री जवानों को तैनात किया जाएगा।
highlights
- जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए 30,000 पैरा-मिलिट्री जवानों को तैनात किया जाएगा
- अमरनाथ यात्रा हर साल अलगाववादियों और आतंकियों के निशाने पर रहती है
नई दिल्ली:
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा सुरक्षित तरीके से कराने के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा करीब 30,000 पैरा-मिलिट्री जवानों को तैनात किया जाएगा। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है।
ग़ह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, 'आने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था तैयारी की गई है। करीब 30,000 पैरा मिलिट्री के जवानों की तैनाती की जाएगी।'
गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा हर साल अलगाववादियों और आतंकियों के निशाने पर रहती है, लेकिन पिछले साल से कश्मीर में जारी हिंसा के चलते इस बार की सुरक्षा ज्यादा चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है।
इसे भी पढ़ें: खतरे में अमरनाथ यात्रा, आतंकी हमले की आशंका को लेकर सतर्क हुई सरकार
ये यात्रा 29 जून से शुरू होकर 7 अगस्त तक चलेगी। अमरनाथ गुफा श्रीनगर से 141 किलोमीटर दूर करीब 12,756 फीट ऊपर हिमालय पर स्थित है। नियमों के अनुसार इस यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की उम्र 13 से 75 साल के बीच होनी चाहिेए।
इसे भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा से पहले तेज हुई घुसपैठ की कोशिशें, तीसरी बार LoC पर पहुंचे पाक आर्मी चीफ
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए