logo-image

मुंबई: एअर इंडिया की फ्लाइट का फटा टायर, यात्री सुरक्ष‍ित

अहमदाबाद से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट का मंगलवार को टायर फट गया।

Updated on: 18 Oct 2016, 11:05 AM

मुंबई:

अहमदाबाद से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट का मंगलवार को टायर फट गया। मुंबई एयरपोर्ट पर हुई इस हादसे में फ्लाइट में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। फ्लाइट में 128 पैसेंजर सवार थे।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि अहमदाबाद से उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI 614 ने सुबह छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर जब सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर लैंड किया, तब इसका टायर फटा। इस फ्लाइट को मुंबई से रायपुर जाना था और एअर इंडिया ने पैसेंजर्स की आगे की यात्री के लिए दूसरे विमान का इंतजाम किया।