गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को एम्स में कराया जाएगा भर्ती, दोपहर बाद विशेष विमान से पहुंचेंगे दिल्ली
बता दें कि पर्रिकर एडवांस पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे हैं। जिसका इलालज चल रहा है। वह गोआ के एक निजी अस्पताल में बीते दो दिन से भर्ती थे।
नई दिल्ली:
काफी दिनों से बीमार चल रहे पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए आज दिल्ली पहुंचेंगे। पर्रिकर विशेष विमान से दोपहर बाद दिल्ली पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि उनका इलाज एम्स में करवाया जाएगा। आपको बता दें कि पर्रिकर एडवांस पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे हैं। जिसका इलालज चल रहा है। वह गोआ के एक निजी अस्पताल में बीते दो दिन से भर्ती थे।
बताया जा रहा है कि वह गणेश चतुर्थी उत्सव में भाग लेने अपने पैतृक घर पारा गांव पहुंचेंगे थे। इससे पहले बीजेपी सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि मनोहर पर्रिकर ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को फोन कर राज्य के लिये दूसरी व्यवस्था करने को कहा था।
इसके बाद बीजेपी के पर्यवेक्षक संगठन महासचिव रामलाल और अन्य वरिष्ठ नेता बी एल संतोष गोवा जाएंगे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें