आगरा हमला: घायल स्विस नागरिकों से मिले केंद्रीय मंत्री अल्फोंस
केंद्रीय मंत्री के जे अल्फोंस ने आगरा में हमले का शिकार हुए स्विस नागरिकों से अपोलो हॉस्पिटल में मुलाकात की।
नई दिल्ली:
केंद्रीय मंत्री के जे अल्फोंस ने आगरा में हमले का शिकार हुए स्विस नागरिकों से मुलाकात की। अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती दोनों नागरिकों को फतेहपुर सिकरी में युवाओं के एक समूह ने निशाना बनाया था।
जारी किये गए आधिकारिक बयान के अनुसार पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अल्फोंस ने पूरे मामले की जानकारी ली और डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन से भी बात की।
बयान में आगे कहा गया, दोनों मरीज ठीक हो रहे हैं और वह हॉस्पिटल में अपने इलाज की प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह संतुष्ट है।
बता दें कि स्विट्जरलैंड के रहने वाले जेर्मी क्लर्क (24) और उनकी गर्लफ्रेंड मेरी द्रोज (24), 30 सितंबर को भारत घूमने आए थे। दोनों रविवार को फतेहपुर सिकरी घूमने गए थे, जहां कुछ युवकों ने उनका पीछा किया और उन पर पत्थर और लाठियां भी बरसाई।
स्विस युगल पर हमला: सभी पांच आरोपी गिरफ्तार, सुषमा ने योगी सरकार से मांगी रिपोर्
हमले में दोनों को काफी गंभीर चोटें आयी थी। मीडिया को दिए अपने बयान में क्लर्क ने बताया था कि लड़के उनका काफी देर से सेल्फी लेने के लिए पीछा कर रहे थे। उन दोनों के विरोध करने पर लड़कों को गुस्सा आ गया।
आगरा में योगी आदित्यानाथ ने ताजमहल का किया दीदार, लगाई झाड़ू
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में