logo-image

बीएमसी चुनावों से पहले बॉलीवुड एक्‍टर दलीप ताहिल और पूर्व कांग्रेसी विधायक ने थामा बीजेपी का दामन

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम का 'तानाशाही व्यवहार' उनके इस फैसले के लिए जिम्मेदार है।

Updated on: 23 Jan 2017, 02:32 PM

नई दिल्ली:

बीएमसी चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक कृष्ण हेगड़े और बॉलीवुड अभिनेता दिलिप ताहिल भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि 21 फरवरी को होने वाले बीएमसी चुनावों से पहले दक्षिण मुंबई स्थित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के आवास में उनकी और प्रदेशाध्यक्ष रावसाहेब दानवे की उपस्थिति में दोनों ने भाजपा का दामन थामा।

खबरों की मानें तो कांग्रेस का साथ छोड़ने के बाद हेगड़े ने कहा कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम का 'तानाशाही व्यवहार' उनके इस फैसले के लिए जिम्मेदार है। हेगड़े विले पार्ले विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'मैंने पार्टी नेतृत्व को बताने का प्रयास किया कि निरूपम किस प्रकार दल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लेकिन उस पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।'

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के बाद अब कर्नाटक में ‘कंबाला’ के आयोजन की मांग भी हुई तेज

इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'कांग्रेस को बीएमसी चुनाव में कुल 227 में से 25 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।'