कश्मीरी विस्थापितों पर अनुपम खेर ने पढ़ी नई कविता, बोले पंडितों ने हथियार नहीं शांति का रास्ता चुना
कश्मीरी पंडितों के घाटी से विस्थापन की 27वीं बरसी पर अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें एक कविता समर्पित की है।
नई दिल्ली:
कश्मीरी पंडितों के घाटी से विस्थापन की 27वीं बरसी पर अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें एक कविता समर्पित की है। अपने ट्विटर हैंडल से उन्होंने ट्वीट किया, '27 साल हो गए, हम कश्मीरी पंडित अपने ही देश में अब भी शरणार्थी हैं। यह कविता उनके उस खामोश विरोध की प्रतीक है। इसे शेयर करें।'
इस कविता को मशहूर कश्मीरी कवि डॉ शशि शेखर तोशखानी ने लिखा है। वीडियो में खेर कहते हैं, 'फैलेगा-फैलेगा हमारा मौन समुद्र में नमक की तरह। नसों के दौड़ते रक्त में घुलता हुआ पहुंचेगा दिलों की धड़कनों के बहुत समीप। और बोरी से रिसते आटे सा देगा हमारा पता।'
उन्होंने यह भी कहा कि ये आवाजें अब और खामोश नहीं रहेंगी। अनुपम खेर खुद एक कश्मीरी ब्राह्मण हैं।
WATCH: Anupam Kher's poetic message on 27th anniv of Kashmiri Pandits exodus: Want to let ppl know we still exist,our voices should be heard pic.twitter.com/E9upIK0kCu
— ANI (@ANI_news) January 19, 2017
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में खेर ने कहा कि 27 साल बीत जाने के बावजूद किसी ने हथियार नहीं उठाए क्योंकि वे शांति और अपने देश की महानता में विश्वास करते हैं।
Even after 27 years no person has ever picked up any weapon because we believe in peace and the greatness of our country: Anupam Kher pic.twitter.com/mMS81PaPpA
— ANI (@ANI_news) January 19, 2017
अनुपम खेर ने कहा, 'कोई कश्मीरी पंडित उस दिन को भुला नहीं सकता। मस्जिदों से ऐलान किया जा रहा था, कश्मीरी पंडितों अपना घर छोड़कर चले जाओ। वह रात हमारे कश्मीरी पंडित दोस्त और रिश्तेदार कभी नहीं भूल सकते।'
No Kashmiri Pandit can ever forget what happened on January 19th,1990: Anupam Kher on 27th anniversary of Kashmiri Pandits exodus. pic.twitter.com/p8St9Qp3DV
— ANI (@ANI_news) January 19, 2017
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी