स्वाती मालीवाल रविवार को तोड़ेंगी अनशन, कहा- जारी रहेगा संघर्ष
पॉक्सो एक्ट में संसोधन के अध्यादेश बनने के बाद दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू)की अध्यक्ष स्वाती मालिवाल ने भी अपने अनशन को तोड़ने का ऐलान कर दिया है।
नई दिल्ली:
पॉक्सो एक्ट में संसोधन के अध्यादेश बनने के बाद दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू)की अध्यक्ष स्वाती मालिवाल ने भी अपने अनशन को तोड़ने का ऐलान कर दिया है।
बता दें कि स्वाती पिछले 9 दिनों से रेप पीड़िताओं के आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी थी। स्वाति मालीवाल रविवार दोपहर 2 बजे अनशन तोड़ेंगी।
स्वाति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि उनकी सारी मांगे केंद्र सरकार ने मान ली हैं। साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को आभार भी जताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार को लिखे एक पत्र में मालीवाल ने कहा था, 'मैं अपना उपवास तब तक नहीं तोड़ूंगी, जब तक प्रधानमंत्री देश से हमारी बेटियों की सुरक्षा के लिए एक बेहतर प्रणाली का वादा नहीं करते।'
उन्होंने कहा है कि अगर तीन महीने में केंद्र सरकार अपना वादा पूरा नहीं करेगी तो वह इससे भी कठिन अनशन पर बैठेंगी।
केंद्र सरकार ने आज 12 साल से कम्र उम्र की बच्चियों से रेप के दोषी को फांसी की सजा दिए जाने के लिए अध्यादेश को मंजूरी दे दी है।
इसे भी पढ़ें: महाभियोग पर 25 साल बाद बदल गई कांग्रेस की भूमिका
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां