रिचर्ड गेरे 30 साल बाद TV पर करेंगे वापसी, शिल्पा शेट्टी को स्टेज पर किया था किस!
हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे 'मदरफादरसन' शो के साथ लगभग 30 सालों बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं।
लंदन:
हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे 'मदरफादरसन' शो के साथ लगभग 30 सालों बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं। बता दें कि 2007 में इंडिया टूर के दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को किस कर दिया था, जिस पर काफी हंगामा हुआ था।
'बीबीसी डॉट कॉम' के अनुसार, वह बीबीसी के इस नए शो में अमेरिकी मीडिया शख्सियत का किरदार निभाएंगे, जिसमें 'पीकी ब्लिंडर्स' की कलाकार हेलन मैकक्रोरी भी होंगी।
गेरे ने कहा कि वह टॉम रॉब स्मिथ की लिखी स्क्रिप्ट सीरीज में टेलीविजन पर वापसी करने से काफी खुश हैं।
'मदरफादरसन' एक व्यवसायी पिता मैक्स (गेरे), उनकी पूर्व पत्नी (हेलन) और उनके बेटे कैडेन (हावल) की कहानी है।
सीरीज में बीबीसी स्टूडियो ड्रामा लंदन द्वारा बनाए गए घंटे भर के आठ एपिसोड होंगे।
ये भी पढ़ें: ताजमहल दुनिया में छठा पसंदीदा पर्यटक स्थल
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर