प्योर फ्लिक्स एंटरटेनमेंट थाइलैंड की गुफा में चलाए गए बचाव अभियान पर बनाएगी फिल्म
उत्तरी थाइलैंड में 12 बच्चों और उनके प्रशिक्षकों को एक गुफा से सुरक्षित बाहर निकालने के नाटकीय अभियान ने 'प्योर फ्लिक्स एंटरटेनमेंट' को आकर्षित किया है और कंपनी ने इसकी कहानी पर फिल्म बनाने के अधिकार सुरक्षित कर लिए हैं।
लॉस एंजलिस:
उत्तरी थाइलैंड में 12 बच्चों और उनके प्रशिक्षकों को एक गुफा से सुरक्षित बाहर निकालने के नाटकीय अभियान ने 'प्योर फ्लिक्स एंटरटेनमेंट' को आकर्षित किया है और कंपनी ने इसकी कहानी पर फिल्म बनाने के अधिकार सुरक्षित कर लिए हैं। 'हॉलीवुड रिपोर्टर' के अनुसार, बैनर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिशेल स्कॉट ने मंगलवार को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी घोषणा की। फिल्म के सह निर्माण काओज एंटरटेनमेंट के एडम स्मिथ करेंगे। यह फिल्म तीन से छह करोड़ डॉलर के बजट में बनेगी।
स्कॉट कई दिनों से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। स्कॉट ने 'हॉलीवुड रिपोर्टर' को बताया, "मैंने जो बहादुरी और वीरता देखी, वह वास्तव में प्रेरणादायक है, इसलिए, हां, हमारे लिए यह एक फिल्म होगी।'
और पढ़ें- 'चाणक्य' के जीवन पर बनेगी फिल्म, अजय देवगन निभाएंगे किरदार
स्कॉट ने कहा, 'मैंने बचाव अभियान में शामिल रहे लगभग 90 गोताखोरों और गुफा में फंसे कुछ बच्चों के परिजनों से बात की, हालांकि अभी भी अस्पताल में भर्ती होने के कारण बच्चों से बात नहीं हो सकी।'
स्कॉट के लिए यह कहानी इसलिए भी काफी हद तक महत्व रखती है क्योंकि उनकी पत्नी के मित्र समन कुनन की मौत इसी अभियान में बचाव कार्य करते हुए हुई है।
उन्होंने कहा, 'यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह इस अभियान के दौरान मारे गए एक सैनिक सहित इसमें शामिल प्रत्येक व्यक्ति के लिए सम्मान है।'
और पढ़ें- 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में मनमोहन सिंह का किरदार मिलने पर उलझन में था : अनुपम खेर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य