OMG: जस्टिन बीबर की भारत में होगी ऐसी खातिरदारी...सुनकर हैरान रह जाएंगे आप
फिल्म स्टार की तरफ से जस्टिन को शानदार डिनर भी कराया जाएगा। इस बीच जस्टिन कुछ वंचित बच्चों से भी मिलेंगे।
मुंबई:
ग्रैमी अवॉर्ड विनर केनेडियन सिंगर जस्टिन बीबर 7 मई को भारत यात्रा पर आने वाले हैं। वह 10 मई को मुंबई में एक कॉन्सर्ट करने वाले हैं, जिसके लिए जोरशोर से तैयारियां की जा रही है। आप भी पढ़िए उनकी खातिरदारी के लिए कैसे-कैसे इंतजाम किए जा रहे हैं।
खबरों की मानें तो जस्टिन अपने 120 साथियों के साथ होटल में दाखिल होंगे। उनके स्वागत के लिए 10 लग्जरी गाड़ियों के अलावा बसों का भी इंतजाम किया गया है। इसके अलावा जस्टिन के लिए एक स्पेशनल रोल्स रॉयस भी रिजर्व की गई है।
ये भी पढ़ें: ऑटो ड्राइवर के बेटे की चमकी किस्मत, जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट के लिए मिला 75,000 रुपये का फ्री गोल्डन टिकट
29 राज्यों के खाने का चखेंगे स्वाद
आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि दुबई में परफॉर्मेंस के बाद जस्टिन प्राइवेट जेट से 8 मई को मुंबई पहुंचेंगे। यहां जस्टिन करीब 29 राज्यों के लजीज खानों का स्वाद चखेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि सभी मेहमानों को सोने-चांदी से बनी डिनर प्लेट्स पर खाना परोसा जाएगा। इन प्लेट्स पर हर एक मेहमान का नाम देवनागरी में खुदा होगा।
यह भी कहा जा रहा है कि उनके साथ 10 कंटेनर्स भी आएंगे, जिनमें टेबल टेनिस, प्ले स्टेशन, सोफा सेट, रेफ्रिजरेटर, मसाज टेबल जैसी चीजें शामिल हैं। यही नहीं, स्टेज के पीछे ऐसी व्यवस्था होगी कि बीबर आराम से रिलैक्स हो सकें।
मुंबई दर्शन करेंगे जस्टिन बीबर
A post shared by Justin Bieber (@justinbieber) on Mar 17, 2017 at 6:51am PDT
फिर अगले दिन जस्टिन का बैंड मुंबई दर्शन के लिए निकलेगा। उन्हें गेटवे ऑफ इंडिया, काला घोड़ा और मनी भवन दिखाया जाएगा। इसके बाद वह आयुर्वेदिक मसाज और स्पा का आनंद उठाएंगे। बता दें कि जस्टिन मसाज के शौकीन हैं, इसलिए इसका खास इंतजाम किया गया है।
ये भी पढ़ें: जस्टिन बीबर के साथ परफॉर्म नहीं करेंगी सोनाक्षी, बोली: 'कॉन्सर्ट अटैंड करुंगी'
A post shared by Justin Bieber (@justinbieber) on Mar 16, 2017 at 5:27pm PDT
दिल्ली-जयपुर और आगरा भी जाएंगे जस्टिन
खबरों के मुताबिक, फिल्म स्टार की तरफ से जस्टिन को शानदार डिनर भी कराया जाएगा। इस बीच जस्टिन कुछ वंचित बच्चों से भी मिलेंगे। तीसरे दिन जस्टिन का मुंबई में कॉन्सर्ट होगा, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा भी परफॉर्म करेंगी। अगले दिन जस्टिन दिल्ली, जयपुर और आगरा भी जाएंगे।
A post shared by Justin Bieber (@justinbieber) on Mar 7, 2017 at 3:16am PST
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
बीबर की अपनी सिक्योरिटी के अलावा जेड प्लस सिक्योरिटी भी दी जाएगी। इसके साथ-साथ महाराष्ट्र पुलिस की सुरक्षा भी दी जाएगी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए