ब्रिटिश अभिनेता जॉन हर्ट का 77 साल की उम्र में निधन, 'द एलीफैंट मैन' और 'हैरी पॉटर' जैसी फिल्मों में कर चुके हैं शानदार अभिनय
वह 'एलियन', 'द एलीफैंट मैन' और 'हैरी पॉटर' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करने के लिए जाते हैं। बीबीसी के मुताबिक, हर्ट के एजेंट चार्ल्स मैकडोनाल्ड ने शनिवार को उनके निधन की पुष्टि की।
नई दिल्ली:
बाफ्टा पुरस्कार से सम्मानित ब्रिटिश अभिनेता जॉन हर्ट का 77 साल की आयु में निधन हो गया। वह 'एलियन', 'द एलीफैंट मैन' और 'हैरी पॉटर' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करने के लिए जाते हैं। बीबीसी के मुताबिक, हर्ट के एजेंट चार्ल्स मैकडोनाल्ड ने शनिवार को उनके निधन की पुष्टि की।
मैकडोनाल्ड ने बताया कि 2015 में अभिनेता को अग्नाशय कैंसर होने का पता चला। तेजतर्रार गे आइकन क्वेंटिन क्रिस्प का किरदार निभाने वाले अभिनेता का शुक्रवार को निधन हुआ। साल 2016 में अभिनेता को खराब स्वास्थ्य के कारण नाटक 'द एंटरटेनर' छोड़ना पड़ा था।
फिलहाल निधन का कारण नहीं पता चल पाया है।हॉलीवुड निर्देशक मेल ब्रुक्स ने सर जॉन को सिनेमा का अमर नायक बताया।
ब्रिटिश अभिनेता अल्फ्रेड मोलिना ने अभिनेता को इस युग के बेहतरीन कलाकारों में से एक बताया। हर्ट का जन्म 22 जनवरी, 1940 को डर्बीशायर के चेस्टरफील्ड में हुआ था। छह दशकों से ज्यादा के अभिनय करियर में उन्होंने नाटकों और टेलीविजन पर काम करने सहित 120 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें