हिमाचल प्रदेश: बर्फबारी के बाद मनाली-लेह राजमार्ग बंद
भारी बर्फबारी के चलते हिमाचल प्रदेश के मनाली को जम्मू एवं कश्मीर के लेह से जोड़ने वाले राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद है।
नई दिल्ली:
भारी बर्फबारी के चलते हिमाचल प्रदेश के मनाली को जम्मू एवं कश्मीर के लेह से जोड़ने वाले राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (जीआरईएफ) के 38 टास्क फोर्स के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, 'मनाली और लेह के बीच यातायात शनिवार से बंद है।'
मनाली-लेह राजमार्ग रोहतांग दर्रा (13,050 फीट), बारालाचा दर्रा(16,020 फीट), लाचुंग ला दर्रा (16,620 फीट) और तांगलांग ला दर्रा (17,480 फीट) से होकर गुजरता है। हिमाचल सड़क परिवहन कॉर्पोरेशन के एक अधिकारी ने कहा कि केलांग से होकर मनाली और लेह के बीच चलने वाली बस सेवा को शुरू होने में एक सप्ताह का समय लगेगा।
इस बीच यहां से 52 किलोमीटर दूर पर्यटकों का मुख्य आकर्षण 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा बंद रहा। एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां आईएएनएस को बताया कि बर्फबारी और बारिश की संभावना के चलते स्थानीय लोगों को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
उन्होंने कहा कि रोहतांग र्दे के आसपास मौजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों को लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मरही से आगे जाने की इजाजत नहीं दी गई। अधिकारियों ने कहा कि मनाली और काजा के बीच राज्य परिवहन की बस सेवाएं अस्थाई रूप से बंद है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए