logo-image

करोड़ों की आबादी के देश में कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में महज 12 लाख शिक्षक

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि देश के 36 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 12,01,936 शिक्षक विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ा रहे हैं।

Updated on: 06 Apr 2018, 11:15 PM

New Delhi:

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि देश के 36 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 12,01,936 शिक्षक विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ा रहे हैं।

शिमला के सांसद वीरेन्द्र कश्यप के सवाल के जवाब में लोकसभा में सत्यपाल सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वे रपट 2016-17 के अनुसार, सबसे कम 37 शिक्षक लक्षद्वीप और सर्वाधिक 1,33,358 शिक्षक उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 8,565, जम्मू कश्मीर में 7,965, हरियाणा में 31,594, दिल्ली में 16,490, पंजाब में 41,801, उत्तराखंड में 13,355 तथा चंडीगढ़ में 3,037 शिक्षक विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ा रहे हैं।

डॉ. सत्यपाल ने बताया कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के लिए कोई नया फार्मूला लागू नहीं किया गया है और संविधान में विद्यमान आरक्षण प्रणाली को अक्षरश: लागू किया जा रहा है।

और पढ़ें: रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हुई हैक, चाईनीज हैकर्स पर शक

और पढ़ें: पत्नी का आरोप, इस्लाम कुबूल करने से किया इनकार तो पति ने अश्लील फोटो कर दी वायरल