जानिए घर बैठे कैसे पा सकते हैं निखरी त्वचा
अब सुंदर दिखने और चेहरे की रंगत बरकरार रखने के लिए आपको पूरा दिन पार्लर में गुजारने की जरूरत नहीं है।
नई दिल्ली:
अब सुंदर दिखने और चेहरे की रंगत बरकरार रखने के लिए आपको पूरा दिन पार्लर में गुजारने की जरूरत नहीं है। अब आपको महंगे प्रोडक्ट भी नहीं खरीदना पड़ेगा। क्योंकि, घर बैठे ही आप चमकती हुई त्वचा पा सकती हैं...
त्वचा की रंगत और सेहत बरकरार रखने के लिए रोजाना सफाई करना बहुत जरूरी है। ग्लोइंग स्किन के लिए क्लीजिंग मिल्क से रोजाना चेहरा साफ करें। इससे काले धब्बे दूर होते हैं और चेहरे पर चमक भी आती है।
नींबू के रस को बादाम के तेल और चुटकी भर सोडियम के साथ मिलाएं। हाथों से इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। ये मृत कोशिकाओं को हटाता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। इसके अलावा नींबू के छिलके को भी चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं।
त्वचा को सनबर्न से बचाने और टैन हटाने के लिए 1 चम्मच बेसन और दही का मिश्रण बनाएं। इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और करीब आधे धंटे बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
टमाटर काफी असरदार एंटी ऑक्सीडेंट होता है। 2 बड़े टमाटम मैश करके चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। टमाटर में दही भी मिला सकते हैं। इससे झुर्रियों से जल्द छुटकारा मिल जाएगा।
चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए दूध के साथ खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इसके अलावा सिर्फ खीरे का रस चेहरे पर 45 मिनट तक लगाने के बाद धो लें।
ब्लैकहैड्स हटाने के लिए खीरे और नींबू के रस को चेहरे पर लगाएं। करीब आधे घंटे बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। इसके बाद आप ग्लोइंग स्किन खुद देख सकती हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य