logo-image

मुंबई: हॉस्पिटल ने महज 4 घंटे में किए 2 हार्ट ट्रांसप्लांट, मरीजों को मिली नई जिंदगी

मुंबई में एक हॉस्पिटल में 4 घंटे के अंदर ही 2 हार्ट ट्रांसप्लांट किए गए। हॉस्पिटल ने इस दौरान महज 4 घंटों में दो मरीजों को एक नई जिंदगी दी।

Updated on: 18 Aug 2017, 04:08 AM

नई दिल्ली:

मुंबई में एक हॉस्पिटल में 4 घंटे के अंदर ही 2 हार्ट ट्रांसप्लांट किए गए। हॉस्पिटल ने इस दौरान महज 4 घंटों में दो मरीजों को एक नई जिंदगी दी। इस ट्रांसप्लांट के साथ ही राज्य के कुल डोनरों की संख्या इस साल 70 से भी ज्यादा हो गई है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुणे के रुबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कोल्हापुर के एक 22 साल की ब्रेन डेड महिला के हार्ट को घाटकोपर की एक कॉलेज स्टूडेंट को ट्रांसप्लांट किया गया। हार्ट को टाइम पर पहुंचाने के लिए ग्रीन कोरिडोर बनाकर हॉस्पिटल तक ले जाया गया।

हार्ट को हॉस्पिटल तक पहुंचने में 50 मिनट का टाइम लगा गया और सुबह करीब 3.36 पर हॉस्पिटल पहुंचा।

और पढ़ें: रियाद में फंसी छोटी बहन को बचाने के लिए सुषमा स्वराज से लगाई गुहार

पहले ट्रांसप्लांट के बाद डॉक्टर्स की टीम दूसरे हार्ट ट्रांसप्लांट की तैयारी में लग गई। दूसरा हार्ट वाशी के हॉस्पिटल में ब्रेन डेड घोषित हो चुकी एक महिला का था जिसे 58 साल के एक पुरुष को लगाया गया। इस हार्ट के लिए ग्रीन कोरिडोर बनाकर 16 मिनट में मुलुंद से 16 मिनट में लाया गया।

वहीं डोनर के लीवर को मुंबई सेंट्रल के हॉस्पिटल को दिया गया। जबकि किडनी को जसलोक हॉस्पिटल में एक मरीज को दिया गया। कोल्हापुर की महिला के लंग को चेन्नाई भेज दिया गया। जबकि लिवर और किडनी को पुणे के मरीज के लिए ट्रांसप्लांट किया गया।

और पढ़ें: स्पेन के बार्सिलोना में आतंकी हमले में 13 की मौत, ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी