logo-image

योग दिवस: आज पूरी दुनिया लेगी स्वस्थ्य रहने का संकल्प, देहरादून में हजारों लोगों के साथ पीएम मोदी कर रहे हैं योगासन

हर साल 21 जून को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग दिवस मनाने का मकसद योग से दीर्घ आयु प्रदान करना है।

Updated on: 21 Jun 2018, 07:28 AM

देहरादून:

हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को यानि की आज पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग दिवस मनाने का मकसद स्वस्थ रहने के साथ ही दीर्घ आयु बनना भी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तराखंड में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। पीएम कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हजारों स्वयंसेवकों के साथ 'योगासन' कर रहे हैं।  

प्रधानमंत्री मोदी देहरादून पहुंच चुके है। सुबह 6:30 बजे वन अनुसंधान संस्थान के मैदान में योग दिवस के समारोह का आगाज होगा पीएम मोदी ने ट्विटर हैंडल पर तस्वीर शेयर की। 

प्रधानमंत्री वन अनुसंधान संस्थान के मैदान में योग दिवस समारोह का आगाज कर चुके हैं, जिसके साथ पूरी दुनिया में इस अवसर पर योग से संबंधित अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

पीएम मोदी के साथ समारोह में शामिल सवयंसेवक फिटनेस का संकल्प लेंगे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपने लोकसभा क्षेत्र लखनऊ में लोगों के साथ योग करेंगे। मोदी सरकार के तमाम मंत्री और राज्यों में बीजेपी सरकार के प्रतिनिधि अलग-अलग जगह योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

योग दिवस को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी देनी शुरू कर दी है। योग की धूम सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में है।

पोलैंड से लेकर चीन तक हज़ारों लोगों ने योग किया

देखें तस्वीरें:

योग भारतीय ज्ञान की पांच हजार वर्ष पुरानी शैली है जिसके जरिए मनुष्य न सिर्फ मन को खुद शांति दे सकता है बल्कि इससे स्वास्थ्य भी हमेशा अच्छा बना रहता है। योगासन को कुल लोग कसरत या व्यायाम मानते हैं जो पूरी तरह गलत है।

संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का ऐलान कर पूरी दुनिया को स्वस्थ रहने का मंत्र दिया था। भारत की पहल के चलते अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।

आज योग भारत में सिमित नहीं है, अंतराष्ट्रीय स्तर पर इसे ख्याति मिल चुकी है। दुनियाभर में करोड़ों लोग रोगों को दूर रखने के लिए अपनी जीवनशैली में योग को अपना रहे हैं। 

योग एक फायदे अनेक

योग न सिर्फ मांसपेशियों को मजबूत करता है, बल्कि यह तनाव और अन्य शारीरिक समस्याओं को भी दूर करता है। लगातार नियमित रूप से आसान करने से शरीर में लचीलापन बना रहता है।

और पढ़ें: International Yoga Day: मोटापे को इन आसनों से कहें अलविदा, शरीर में लचीलापन बढ़ाकर पाएं फिट बॉडी

योग की उत्पत्ति
योग को भारत के स्वर्ण युग करीब 26,000 साल पहले की देन माना जाता है। योग शब्द की उत्पत्ति संस्कृत धातु 'युज' से निकला है, जिसका मतलब व्यक्तिगत चेतना या आत्मा का सार्वभौमिक चेतना या रूह से मिलन होता है।

योग को हिंदु धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। माना जाता है योगसूत्र को महर्षि पतंजलि ने 200 ई. पूर्व लिखा था। इस ग्रंथ पर अब तक हजारों भाषा में लिखा जा चुका हैं।

योग हिन्दू धर्म के छह दर्शनों में से एक है। योग बौद्ध धर्म में भी ध्यान के लिए अहम माना जाता है। योग का संबंध इस्लाम और ईसाई धर्म के साथ भी है।

और पढ़ें: International Yoga Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में हज़ारों वालंटियर्स के साथ करेंगे योगासन