दिल दुरूस्त रखने के लिए रोज खाएं पोटौशियम युक्त आहार, नहीं होंगे कभी बीमार
शरीर के लिए कैल्शियम प्रोटीन के अलावा भी कई जरूरी पोषण तत्वों की आवश्यकता होती है। इसमें से एक पोटैशियम होता है।
नई दिल्ली:
शरीर के लिए कैल्शियम प्रोटीन के अलावा भी कई जरूरी पोषण तत्वों की आवश्यकता होती है। इसमें से एक पोटैशियम होता है। पोटैशियम की कमी के कारण आपको दिल से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
एक शोध के अनुसार रोजाना एक केला और एवोकैडो का सेवन धमनियों को सख्त से रोकता है। जो दिल की बीमारी से आपको बचा सकता है। चूहे पर किए गए इस शोध के अनुसार पोटैशियम से भरपूर फूड वस्कुलर कैल्सीफिकेशन को कम कर देता है, जो दिल और किडनी की बीमारी में समस्या पैदा कर सकता है।
कैल्सीफिकेशन तब होता है जब जब कैल्शियम शरीर के ऊतकों, रक्त वाहिकाओं या अंगों में बढ़ जाता है। यह आपके शरीर की सामान्य प्रक्रियाओं को कठोर और विकृत कर सकता है। पोटैशियम से भरपूर आहार महाधमनी की कठोरता के खतरे को भी कम करता है, जो क्लासिक कार्डियोवास्कुलर जोखिम कारक है।
अलबामा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पॉल सैंडर्स ने कहा,' शोध में हमने पाया कि एथेरोस्क्लेरोसिस-प्रोन चूहों में वस्कुलर कैल्सीफिकेशन को रोकने के लिए पर्याप्त पोटैशियम सप्लीमेंट प्रभावी होते हैं। वहीं इसकी के दुष्प्रभावों को भी साफ देखा जा सकता है।
धमनियों की सख्त या कठोरता को आर्टिरीओस्क्लरोसस कहते है। धमनियों की कठोरता के कारण दिल को शरीर में रक्त पंप करने के लिए ज्यादा दबाव से गुजरना पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: रोजाना एक घंटा कसरत करने से डिप्रेशन रहेगा दूर, जानें फायदे
शोधकर्ताओं की टीम ने चूहों का विश्लेषण किया कि हाई-डाइट पर दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा था। इन चूहों को आहार दिया गया था जो कम, सामान्य या उच्च स्तर के पोटेशियम थे।
नतीजों में पाया गया कि जिन चूहों ने ज्यादा पोटैशियम युक्त आहारों का सेवन करने की तुलना में कम पोटैशियम युक्त आहार खाने वाले चूहों की धमनियां ज्यादा सख्त थी।पोटैशियम ऑक्सीडेटिव चोट से धमनियों की रक्षा करता है और दीवारों को मोटा होने से रोकता है। जिसकी कमी के कारण धमनियों का लचीचापन खत्म हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: मुंबई के अस्पताल के नाम 5.5 किलो का ट्यूमर हटाने का विश्व रिकार्ड दर्ज
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य