logo-image

पाना चाहती हैं पतली कमर...तो जरूर पढ़ें ये टिप्स

कई लोग ऐसा करते हैं कि 5-6 दिन संतुलित आहार लिया, लेकिन हफ्ते में एक दिन जमकर तला-भुना खा लिया।

Updated on: 30 Apr 2017, 11:25 AM

नई दिल्ली:

पतली कमर या जीरो फिगर..हर लड़की की इच्छा होती है। इसके लिए आप तमाम टिप्स भी आजमाती हैं। जैसे- एक्सरसाइज करना, जिम जाना, रनिंग, डाइटिंग वगैरह वगैरह..। लेकिन इसके बाद भी अगर आपकी इच्छा पूरी नहीं हो रही है तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए।

ज्यादातर लोग सुबह की शुरुआत कॉफी या चाय से करते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो सेहत को नुकसान पहुंचा रही हैं। सुबह उठकर नींबू-पानी, नारियल पानी या जूस पिएं। अगर सुबह-सुबह यह सब नहीं मिलता है तो सिर्फ गर्म पानी भी पी सकती हैं।

सुबह की शुरुआत आप ब्रेकफास्ट के साथ करते हैं। अगर वजन घटाना चाहते हैं तो अपने टाइम टेबल को थोड़ा सुधारना होगा। खासकर क्या खाना है और क्या नहीं। पहली बात की नाश्ता बिल्कुल भी स्किप ना करें। किसी भी हाल में नाश्ता जरूर करें। अपनी प्लेट में फलों या जूस को शामिल करें। इसके साथ ही हरा मटर, स्प्राउट्स और दूध जरूर पिएं।

ये भी पढ़ें: हो गया है ब्रेकअप..? तो अब बन जाओ दोस्त, होते हैं ये फायदे

वजन कम करने के लिए हैवी डाइट की बचाए हल्का खाना खाएं। खाने में अंकुरित चीजों को शामिल करें। दिन में दाल जरूर खाएं, क्योंकि इसमें प्रोटीन ज्यादा होता है। दाल खाने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा की कमी नहीं होगी और वजन घटने लगेगा।

अगर पतली कमर चाहती हैं तो आलू के चिप्स, कुकीज, कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों को खाना बंद कर दें। बर्गर, पिज्जा जैसे फास्ट फूड को खाने की बजाए सलाद और फ्रूट्स खाएं। इसके अलावा दिन भर में करीब 8-10 ग्लास पानी जरूर पिएं।

ये भी पढ़ें: इंस्टैट स्नैक्स के लिए वाई-वाई भेल है अच्छा ऑप्शन, बनाने में नहीं लगती ज्यादा मेहनत

एक्सरसाइज करें

24 घंटे में कम से कम 1 घंटे एक्सरसाइज जरूर करें। अगर आपको स्विमिंग करना पसंद है तो वजन घटाने का यह सबसे बेस्ट तरीका है। इसके अलावा मॉर्निंग वॉक करें और रस्सी कूदें। योगा भी कर सकती हैं, इससे भी पतले होने में मदद मिलेगी।

कई लोगों को लगता है कि बार-बार खाने से वजन बढ़ जाता है, लेकिन यह सिर्फ मिथक है। खाने में फाइबर युक्त आहार लें, जैसे बीन्स, ब्राउन राइस और नट्स आदि। इससे अगर आप तीन-चार बार खाना खाती हैं तो भी आपका वजन नहीं बढ़ेगा।

कई लोग ऐसा करते हैं कि 5-6 दिन संतुलित आहार लिया, लेकिन हफ्ते में एक दिन जमकर तला-भुना खा लिया। लोगों को लगता है कि एक दिन खुलकर खाने से कुछ नहीं होगा, क्योंकि आप बाकी के दिन तो डाइटिंग कर रही हैं। लेकिन आप गलत सोच रहे हैं। अगर आप ऐसा करती हैं तो एक ही दिन में हफ्ते भर कम की गई कैलोरी शरीर में वापस लौट आती है।

ये भी पढ़ें: सोलो ट्रैवलिंग की सोच रहें तो ये 5 टिप्स आपको काम आयेंगे

मीठा करें कम

वजन घटाने वाले लोगों को मीठे से दूर रहना चाहिए। यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। अगर आपको मीठा बहुत पसंद है और खुद को रोक नहीं पा रहे हैं तो गुड़, खजूर और किशमिश खा सकते हैं। सौंफ भी खाने को डाइजेस्ट करने का काम करता है।

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)