मानसून में न करें फिटनेस से समझौता, डांस वर्कआउट से एक्सरसाइज को बनाये मजेदार
फिटनेस कोई आदत नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल है। इसके लिए मेहनत और समर्पण की जरूरत होती है। इसलिए मानसून में भी फिटनेस के प्रति अपने जुनून को कम न होने दें।
नई दिल्ली:
फिटनेस कोई आदत नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल है। इसके लिए मेहनत और समर्पण की जरूरत होती है। इसलिए मानसून में भी फिटनेस के प्रति अपने जुनून को कम न होने दें। विशेषज्ञों का कहना है कि घर के अंदर ही हल्का वर्कआउट कर आप खुद को फिट रख सकते हैं। रिबॉक के मास्टर ट्रेनर गगन अरोड़ा आपको रोजाना कसरत करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने बारिश के दिनों में भी व्यायाम को जारी रखने की सलाह दी है। आप बारिश में बाहर जाकर व्यायाम नहीं करना चाहते तो घर के अंदर करें। स्क्वैट, पुशअप, प्लांक जैसे व्यायाम 30-40 मिनट में ही घर के अंदर किए जा सकते हैं।
मानसून में घर के खाने के अलावा मौसमी फलों और सब्जियों पर विशेष ध्यान दें। इसके अलावा लीन मीट (चिकन, मछली व अन्य) और फलियों को भी अपने आहार में भरपूर शामिल करें।
व्यायाम के दौरान सही कपड़ों, जूतों और एसेसरीज का प्रयोग करना चाहिए। चटख रंग के कपड़े पसीने से भींगने के बाद जल्दी सूखते हैं और फफूंदी की संभावना कम कर देते हैं।
मानसून के दौरान बाहर घूमने जाएं और अपनी दिनचर्या से ब्रेक लें। अपने शहर के आसपास के पर्यटन स्थलों की सैर पर निकलें। अपने परिवार और दोस्तों के साथ लंबी सैर पर निकल सकते हैं या कोई आउटडोर गेम खेल सकते हैं। इससे आप मॉनसून के मौसम में सक्रियता, ऊर्जा से भरपूर और हल्कापन महसूस करेंगे।
मानसून में जंक फूड बिलकुल न खाये। इस सीजन में अपनी आहार में विटामिन जरूर शामिल करें। यह आपकी ऊर्जा के स्तर को बरकरार रखता है और इंफेक्शन को दूर करता है। तबियत ठीक न हो तो खूब आराम करें, घर में वक्त बिताएं और आराम करें।
मानसून में भी अपनी कसरत रूटीन का अनुसरण करते रहें और कम से कम 45 मिनट की कसरत जरूर करें।
आसान स्ट्रेचिंग व्यायाम से शुरूआत करें ताकि शरीर वार्म अप हो जाए। इसके बाद 5 मिनट तक स्पॉट जॉगिंग करें। इसके बाद 15 मिनट तक कठोर कार्डियो व्यायाम करें, ताकि दिल की धड़कन की रफ्तार बढ़े और शरीर में जमी चर्बी के पिघलने की प्रक्रिया शुरू हो।
शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए रस्सी कूदना, सीढ़ियां चढ़ना, कूदना और जंपिंग जैक जैसे व्यायाम किया जा सकता है ऐसा करने से शरीर के जोड़ भी मजबूत बनते है, जिससे चोट लगने से कम नुकसान होता है।
20 स्क्वैट और 20 लंग्स (प्रत्येक पैर से) और 20 पुशअप को बारी-बारी से 3-4 बार करें। आप अपनी क्षमता के अनुसार इस सेट को 2-4 बार तक दुहरा सकते हैं।
जिम में एक्सरसाइज करने के अलावा कुछ सरल व्यायाम उपकरणों को भी घर पर रखें। जैसे डंबेल्स, स्किपिंग रोप, रेसिटेंस ट्यूब व अन्य। इसके अलावा फर्श पर किए जाने वाले कसरत जैसे प्लांक, क्रंचेज और लेग रेज का भी अभ्यास करें।
योग को घर में घर के बाहर दोनों जगह किया जा सकता है। सरल आसनों को कर के आप फिट रह सकते हैं। साथ ही यह श्वसन संबंधी समस्याओं से भी निजात दिलाता है जो मानसून के समय बेहद आम है।
मानसून के दौरान घर के अंदर आप डांस वर्कआउट भी आजमा सकते हैं, जिसे करना काफी मजेदार है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि