#Navratri2017: दही के साथ ना खाएं खट्टा फल, सेहत के लिए नुकसानदेह हैं ये कॉम्बिनेशन
दूध, दही, फल, मीट हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं, लेकिन इनका पोषण तभी मिलेगा जब सही कॉम्बिनेशन के साथ खाएंगे।
नई दिल्ली:
अगर आप जिम या एक्सरसाइज कर रहे हैं तो बैलेंस्ड डाइट का भी पता होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि किस खाने के साथ आपको क्या खाना है? जी हां, दूध, दही, फल, मीट हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं, लेकिन इनका पोषण तभी मिलेगा जब सही कॉम्बिनेशन के साथ खाएंगे। यही नहीं, कभी-कभी तो इन हेल्दी चीजों को एक साथ खाने से शरीर को नुकसान भी होता है।
दूध को तली-भुनी चीजों के साथ खाने से रिएक्शन हो सकता है, क्योंकि यह एक एनिमल प्रोटीन है। इसके अलावा दूध को नमकीन और दूध वाली चाय के साथ नमकीन नहीं खाना चाहिए। इसकी वजह यह है कि नमक मिलने से मिल्क प्रोटीन जम जाता है और पोषण कम हो जाता है। वहीं दूध और फल को एक साथ नहीं खाना चाहिए, क्योंकि दूध में मौजूद कैल्शियम फलों के एंजाइम को सोखकर खत्म कर देते हैं। इसके अलावा उड़द की दाल, हरी सब्जियां, मूली, अंडा, मीट और पनीर खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। इससे आपको डाइजेशन में दिक्कत होगी।
आयुर्वेद के मुताबिक, ठंडा-गर्म, हल्का-भारी और नमकीन-मीठा कभी एक साथ नहीं खाना चाहिए। जैसे दही के साथ कभी खट्टा फल नहीं खाना चाहिए। दही और फलों के एंजाइम अलग-अलग होते हैं। इस वजह से वह डाइजेस्ट नहीं हो पाते हैं। नवरात्रि में कई लोग दही और फलों को एक साथ मिलाकर खाते हैं, जो कि उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है।
दही की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में उसे गर्म चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए। जैसे पराठें, पूड़ी या तली-भुनी चीजों के साथ दही नहीं खाना चाहिए। दही फैट के डाइजेशन में बाधा डालता है। दही के साथ चिकन और खजूर जैसी गर्म तासीर वाली चीजें खाना नुकसानदेह है।
कभी भी संतरा और केला साथ में नहीं खाना चाहिए। मीठे फलों से निकलने वाली शुगर को खट्टे फल रोकने की कोशिश करते हैं, जिससे डाइजेशन में प्रॉब्लम होती है। इसके अलावा फलों की पौष्टिकता भी खत्म हो जाती है।
कुछ लोग शहद को गर्म पानी में मिलाकर पीते हैं, लेकिन शहद को कभी गर्म करके नहीं खाना चाहिए। बुखार में शहद का सेवन करने से पित्त बढ़ जाता है। शहद-मक्खन और शहद-घी को भी एक साथ नहीं खाना चाहिए।
घी, तेल, जामुन, मूंगफली, अमरूद और खरबूज के साथ ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। मछली के साथ काली मिर्च नहीं खानी चाहिए। खीर के साथ शराब, कटहल, सत्तू या खटाई नहीं खानी चाहिए। कुछ लोग चावल और सिरका साथ में खा लेते हैं.. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो रुक जाइए। ये सभी काम आपके लिए नुकसानदेह हो सकते हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य