खट्टर सरकार का फरमान, हरियाणा के स्कूलों में अनिवार्य होगा गायत्री मंत्र
उत्तर प्रदेश में बच्चों के पाठ्यक्रम में गीता शामिल होने के बाद हरियाणा में भी गायत्री मंत्र को शामिल किया जाएगा।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश में बच्चों के पाठ्यक्रम में गीता शामिल होने के बाद हरियाणा में भी गायत्री मंत्र को शामिल किया जाएगा।
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में गायत्री मंत्र की गूंज सुनाई जल्द देगी। स्कूल के छात्र-छात्राएं प्रार्थना सभा के वक़्त गायत्री मंत्र का उच्चारण करेंगे। हरियाणा के स्कूलों में सुबह प्रार्थनासभा में गायत्री मंत्र शामिल किये जाने के फैसले का मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वागत किया है।
मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा, 'शिक्षा का स्तर कैसे ऊंचा हो, शिक्षा में नैतिकता कैसे आये, संस्कार कैसे उसमे डाले जाएं, उस नाते से बहुत से विषयों पर शिक्षा विभाग ने विचार किया है। उस में यह सब बातें शामिल है।'
Shiksha ka star kaise ooncha ho, shiksha mein naitikta kaise aaye, sanskar kaise usme daale jaayen, uss naate se bahut se vishyon pe shiksha vibhag ne vichar kiya, uss mein ye sab baaten shaamil hain: Haryana CM on Gayatri Mantra to be part of morning prayers in Haryana schools pic.twitter.com/2r0cZ82HaM
— ANI (@ANI) February 24, 2018
और पढ़ें: जनसंख्या नियंत्रण पर BJP MLA के बिगड़े बोल, कहा- जब तक क़ानून नहीं बनता हिंदू भाइयों रुकना मत
इसके साथ ही बच्चों के गायत्री मंत्र को पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए है।
स्कूलों में गायत्री मंत्र के शामिल होने की अधिसूचना सरकार मंगलवार को जारी करेगी। हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा, 'हमने इस पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें की हैं। गायत्री मंत्र हमारे संतों द्वारा दिया गया उपहार है। हम इसके बारे में मंगलवार को एक अधिसूचना जारी करेंगे।'
We've had meetings with senior officials of education dept over this. Gayatri Mantra is a gift by our saints & sages to the world. We'll issue a notification on it by Tuesday: RB Sharma,Haryana Education Minister on Gayatri Mantra to be part of morning prayers in Haryana schools pic.twitter.com/6P4vG8Ac0M
— ANI (@ANI) February 24, 2018
24 फरवरी को हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि वह स्कूलों में आयोजित सुबह की प्रार्थना में गायत्री मंत्र शामिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा, 'हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार के गठन के तुरंत बाद विद्यालय के पाठ्यक्रम में गीता श्लोक शामिल किये गए जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए है। अब हम सुबह गायत्री मंत्र को सुबह की प्राथना सभा का हिस्सा बनाने जा रहे है ताकि बच्चे इसका मतलब समझ सके।'
और पढ़ें: PNB घोटाला| नसीब भरोसे मेहुल चोकसी, कहा- परेशान कर रही है जांच एजेंसियां
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kastbhanjan Hanuman Mandir: हनुमान जी से डरकर से यहां शनिदेव ने धारण किया था स्त्री रूप, जानें इस मंदिर की पौराणिक कथा
-
Hanuman Jayanti Upay: नही हो रही धन में वृद्धि और करियर में चाहिए तरक्की, तो आज जरूर करें ये उपाय
-
Power of Sanatan Dharma: सनातन धर्म की शक्ति क्या है? जानें इसका इतिहास और महत्व
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश