logo-image

बरकरार है नरेंद्र मोदी का जादू, इस राज्य के पांचों नगर निगमों में बीजेपी की भारी जीत

हरियाणा नगर निगम की पांचों सीटों पर बीजेपी की जीत लगभग तय मानी जा रही है. हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी बड़े अंतर से पीछे हैं.

Updated on: 19 Dec 2018, 06:25 PM

चंडीगढ़:

हरियाणा में 5 नगर निगम के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सभी सीटों पर जीत हासिल की है. हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर नगर निगम के चुनाव 16 दिसंबर को हुए  थे. पानीपत नगर निगम मेयर पद की प्रत्याशी अवनीत कौर ने रिकॉर्ड 74 हजार 940 वोटों से विजय प्राप्त की है. अवनीत कौर को 1 लाख 26 हजार 321 वोट मिले थे. करनाल में रेणु बाला गुप्ता ने 9348 वोट से जीती हैं. वहीं यमुनानगर में बीजेपी उम्मीदवार मदन चौहान ने 40 हजार 678 वोट और हिसार में गौतम सरदाना ने 28 हजार 91 वोट से जीते हैं. भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में चुनाव लड़ने वाले बीजेपी उम्मीदवार मदन मोहन गोयल 14 हजार 776 वोटों से विजयी हुए हैं.

नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती में शाम 6 बजे तक की स्थिति ये थी...

1. हिसार : भाजपा के गौतम सरदाना 22202
कांग्रेस समर्थित रेखा ऐरन 8831
लीड : भाजपा 13371

2. करनाल : भाजपा की रेणु बाला 29363
इनेलो और कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार आशा वधवा 22229
लीड : भाजपा 7134

3. पानीपत : भाजपा की अवनीत कौर 54091
कांग्रेस समर्थित अंशु पाहवा 21435
लीड : भाजपा 32656

4. रोहतक : भाजपा के मनमोहन गोयल 21766
कांग्रेस समर्थित सीता राम सचदेवा 15392
लीड : भाजपा 6374

5. यमुनानगर : भाजपा के मदन सिंह चौहान 31422
कांग्रेस समर्थित राकेश कुमार 21167
लीड : भाजपा 10255