गांधीनगर में कांग्रेस पर मोदी का हमला, कहा- गुजरात चुनाव वंशवाद और विकास के बीच की लड़ाई
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आयोजित 'गुजरात गौरव महासम्मेलन' में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'यह चुनाव विकास और वंशवाद के बीच की लड़ाई है।'
highlights
- गांधीनगर के 'गुजरात गौरव महासम्मेलन' में मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला
- इस 'महासम्मेलन' में अमित शाह और राज्य के सीएम विजय रूपानी भी रहे मौजूद
- जीएसटी पर भी कांग्रेस को घेरा पीएम मोदी ने
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि गुजरात चुनाव विकास और वंशवाद के बीच की लड़ाई है। यही नहीं, पीएम मोदी ने कहा कि विकास की राजनीति परिवारवाद पर भारी पड़ेगी।
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आयोजित 'गुजरात गौरव महासम्मेलन' में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'यह चुनाव विकास और वंशवाद के बीच की लड़ाई है।'
पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस को विकास विरोधी करार दिया। पीएम ने कहा, 'काग्रेस पार्टी के जेहन में विकास के लिए नफरत है। वे अब विकास को गाली देने से भी नहीं चूक रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: JNU से लापता छात्र नजीब पर HC का CBI को फटकार, कहा- जांच में नहीं ले रही रुचि
पीएम ने कहा कि कांग्रेस को लोगों को गुमराह करने के बजाय विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहिए।
पीएम ने साथ ही कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अगर पार्टी अच्छा कर रही थी तो चुनाव से ठीक पहले उसके 25 फीसदी विधायक पार्टी का साथ क्यों छोड़ गए।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस गुजरात के लोगों से नफरत करती है। मोदी ने कहा, 'गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गुजरात के साथ भेदभाव किया। इतिहास गवाह है कि उन्होंने सरदार पटेल और मोरारजी देसाई के साथ क्या किया।'
कांग्रेस को 'जमानती' पार्टी संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि इस पार्टी में कई लोग बेल पर हैं।
यह भी पढ़ें: बीजेपी नेता संगीत सोम ने फिर दिया विवादित बयान, कहा कलंकित इतिहास सुधार रही है योगी सरकार
जीएसटी पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए मोदी ने कहा, 'जीएसटी पर फैसला लेने में कांग्रेस ने भी साथ दिया था। उन्हें जीएसटी पर झूठ नहीं फैलाना चाहिए।'
इस 'गौरव महासम्मेलन' के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे।
बताते चलें कि पिछले ही हफ्ते पीएम मोदी ने गुजरात का दौरा किया था और राजकोट, गांधीनगर सहित कई स्थानों पर कई योजनाओं का शिलान्यास किया था। इस दौरान पीएम बनने के बाद पहली बार 8 अक्टूबर को वह अपने पैतृक गांव वडनगर भी गए थे।
यह भी पढ़ें: लालू का हमला, कहा-नीतीश हैं जनादेश के डकैत, कभी नहीं मिलाएंगे उनसे हाथ
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए