मुंबई:
टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर शादी का ऐलान किया था। हालांकि, वह शादी कब करेंगी, इस बारे में किसी को कोई खबर नहीं है। लेकिन खबरों की मानें तो इस साल जून महीने में वह अभिनव शुक्ला के साथ शादी के बंधन में बंधेगीं।
बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट्स की मानें तो वह 21 जून 2018 को सात फेरे ले सकती हैं। इसके साथ ही एक और खुलासा हुआ है कि यह डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। इसके लिए शिमला को चुना गया है। हालांकि, शादी के सभी फंक्शन मुंबई और लुधियाना में होंगे।
ये भी पढ़ें: फरहान का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू, पहली बार गाया तेलुगु गाना
बता दें कि अभिनव और रुबीना पिछले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रुबीना के होने वाले पति अभिनव 'अक्सर 2' फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह बेहतरीन फोटोग्राफर भी हैं।
रुबीना और अभिनव अलग-अलग धर्म के हैं। इसके पहले टीवी के एक और कपल ने अलग धर्म में शादी की। सीरियल 'ससुराल सिमर का' की स्टार दीपिका कक्कड़ ने अपने को-स्टार शोएब इब्राहिम के साथ निकाह किया। उन्होंने अपना धर्म और नाम दोनों बदल लिया है। अब उनका नाम फैजा हो गया है। शादी के लिए इस्लाम कबूलने की वजह से सोशल मीडिया पर दीपिका की आलोचना भी हुई थी। इस पर उन्होंने कहा था कि यह उनका निजी मामला है।
रुबीना को 'छोटी बहू' सीरियल में राधिका का किरदार निभाकर पहचान मिली थी। इस वक्त वह 'शक्ति: असितत्व के अहसास की' में किन्नर का रोल निभा रही हैं। इसके लिए उनकी काफी तारीफ भी हुई।
ये भी पढ़ें: एक ऐसी बीमारी, जिसमें गिरने-झुकने या छींकने से हो जाता है फ्रैक्चर!
RELATED TAG: Rubina Dilaik,
देश, दुनिया की हर बड़ी ख़बर अब आपके मोबाइल पर, डाउनलोड करें न्यूज़ स्टेट एप IOS और Android यूज़र्स इस लिंक पर क्लिक करें।
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें फेसबुक पेज,ट्विटरऔरगूगल प्लस पर फॉलो करें