गिरीश चोडांकर गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त हुए
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के पूर्व सचिव गिरीश चोडांकर को गोवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।
नई दिल्ली:
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के पूर्व सचिव गिरीश चोडांकर को गोवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत ने एक बयान जारी कर कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गिरीश चोडांकर को तत्काल प्रभाव से गोवा प्रदेश समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।'
गोवा में युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव गिरीश ने 2017 में पणजी विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उन्हें केवल 4,803 मतों से हार का सामना करना पड़ा था।
चोडांकर को सीताराम र्नाइक के स्थान पर राज्य अध्यक्ष बनाया गया है। नाईक को पिछले वर्ष इस पद के लिए नियुक्त किया गया था।
और पढ़ें: SCBA का आरोप, सरकार कोर्ट के काम में कर रही दखलंदाजी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां