गोवा चुनाव 2017: 'आप' के आंतरिक सर्वे में पार्टी को 24 सीट मिलने का अनुमान
गोवा विधानसभा चुनाव में पहली बार हाथ आजमा रही आप ने अपने सर्वे के आधार पर दावा किया है कि उसे 24 सीटें मिलेगी। आप ने सीएम पद के चेहरे एल्विस गोम्स को सबसे लोकप्रिय चेहरा बताया है।
नई दिल्ली:
गोवा विधानसभा चुनाव में पहली बार हाथ आजमा रही आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सर्वे के आधार पर दावा किया है कि उसे 24 सीटें मिलेगी। सर्वे में आप ने सीएम पद के चेहरे एल्विस गोम्स को सबसे लोकप्रिय चेहरा बताया है। दिल्ली में सत्तारूढ़ आप ने कहा है कि बीजेपी को केवल आठ सीटें हासिल होंगी जबकि कांग्रेस मात्र 4 सीट ही जीत पाएगी।
पार्टी ने सर्वेक्षण के लिए गोवा के करीब 10 हजार लोगों की राय ली है। गोवा में आप के प्रभारी आशीष तलवार ने कहा, 'आंकड़ों का संकलन चार दिन पहले पूरा हुआ। करीब 42 फीसदी लोगों ने कहा कि वे आप के लिए वोट करेंगे जबकि 25 फीसदी ने बीजेपी को वोट देने की बात कही।'
गोवा में 40 विधानसभा सीट है। जहां बीजेपी पिछले 10 सालों से सत्ता में है जबकि कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है। वहीं आप पहली बार विधानसभा चुनाव में बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। गोवा में 4 फरवरी को वोट डाले जाएंगे जिसके लिए गुरुवार को प्रचार खत्म हो रहा है। चुनाव परिणाम की घोषणा 11 मार्च को होगी।
और पढ़ें: EC सख्त, 3 और 4 फरवरी को पेपर में विज्ञापन नहीं दे सकते हैं राजनीतिक दल
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह