logo-image

विधानसभा चुनाव: पंजाब और गोवा में आज थमेगा चुनाव प्रचार, राहुल लांबी में करेंगे रैली

पंजाब और गोवा में गुरुवार को चुनावी शोर थम जाएगा। 4 फरवरी को दोनों राज्यों में वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दल जोर शोर से प्रचार में जुटी है।

Updated on: 02 Feb 2017, 01:36 PM

highlights

  • आज थमेगा गोवा और पंजाब में चुनाव प्रचार, राहुल लांबी में करेंगे रैली
  • पंजाब में 117 और गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए 4 फरवरी को होगा मतदान
  • पंजाब में शिअद-बीजेपी गठबंधन, कांग्रेस और आप है प्रमुख राजनीतिक दल

 

नई दिल्ली:

पंजाब और गोवा में गुरुवार को चुनावी शोर थम जाएगा। 4 फरवरी को दोनों राज्यों में वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दल जोर शोर से प्रचार में जुटी है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बाद के गढ़ लांबी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह लांबी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं वहीं आप ने जरनैल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लुधियाना में जनसभा को संबोधित करेंगे।

चुनाव आचार संहिता के अनुसार पांच बजे के बाद कोई भी नेता और दल सार्वजनिक स्थल पर भीड़ नहीं जुटा सकते हैं। पांच राज्यों में होने वाले चुनाव का परिणाम 11 मार्च को आएगा।

और पढ़ें:  EC सख्त, 3 और 4 फरवरी को पेपर में विज्ञापन नहीं दे सकते हैं राजनीतिक दल

गोवा में सभी 40 विधानसभा सीटों पर मतगणना के लिए 1642 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कांग्रेस 37, बीजेपी 36 जबकि आम आदमी पार्टी 39 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी गोवा में पहली बार हाथ आजमा रही है।

और पढ़ें: 156 करोड़पति चुनावी दंगल में आजमा रहे हैं किस्मत

वहीं पंजाब में 117 विधानसभा सीटें हैं। बीजेपी और शिअद मिलकर चुनाव लड़ रही है। जिसे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी कड़ी टक्कर दे रही है। आप पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ रही है। दोनों राज्य में विधानसभा के लिए मतदान के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

और पढ़ें: प्रशांत भूषण, योगेन्द्र यादव ने आम आदमी पार्टी को बताया धोखेबाज, लोगों से वोट ना देने की अपील