चुनाव नतीजे के बाद ही तीसरे मोर्चे की स्थिति साफ होगी: स्टालिन
द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि क्या देश में कोई गैर कांग्रेस गैर भाजपा तीसरा मोर्चा केंद्र की सत्ता में आ सकता है या नहीं.
highlights
- तीसरे मोर्चे के सवाल पर स्टालिन ने खोला राज
- चुनाव के बात तीसरे मोर्चे पर स्थिति होगी साफ
- के चंद्रशेखर राव से हुई शिष्टाचार मुलाकात
नई दिल्ली:
द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि क्या देश में कोई गैर कांग्रेस गैर भाजपा तीसरा मोर्चा केंद्र की सत्ता में आ सकता है या नहीं. स्टालिन ने दोहराया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से सोमवार को उन्होंने महज एक शिष्टाचार मुलाकात की थी. संवाददाताओं से यहां बात करते हुए स्टालिन ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि तीसरा मोर्चा बनेगा या नहीं। यह 23 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ही पता चलेगा. उन्होंने कहा कि राव मंदिरों में दर्शन करने के लिए तमिलनाडु आए थे और उनसे (स्टालिन से) मिलना चाहते थे. स्टालिन ने कहा कि राव तीसरे मोर्चे के गठन के सिलसिले में उनसे नहीं मिले.
इसे भी पढ़ें: कोलकाता की सड़कों पर BJP-TMC में संग्राम, अमित शाह के रोड-शो से पहले जानें क्या हुआ
राव ने सोमवार को यहां स्टालिन के साथ एक घंटे की बैठक की, लेकिन ऐसे संकेत मिले कि उनके गैर भाजपा, गैर कांग्रेस गठबंधन के प्रस्ताव पर कोई सहमति नहीं बनी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए