'जब तक अखिलेश यादव घुटने टेकेंगे, तभी तक चलेगा मायावती से गठबंधन'
विधायक हरिओम यादव ने कहा है, फिरोजाबाद में सपा और बसपा का गठबंधन कारगर नहीं होगा. यहां यह सफल नहीं होगा.
नई दिल्ली:
एक तरफ समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव 2019 के लिए महागठबंधन की घोषणा हो चुकी है, वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के एक विधायक के विवाद से गठबंधन में विवाद हो सकता है. विधायक हरिओम यादव ने कहा, 'फिरोजाबाद में सपा और बसपा का गठबंधन कारगर नहीं होगा. यहां यह सफल नहीं होगा. यह गठबंधन तभी तक चल सकता है, जब तक हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी बहन जी की हां में हां मिलाते रहेंगे और घुटने टेकते रहेंगे. माना जा रहा है कि विधायक हरिओम यादव के बयान से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट सकता है.'
SP MLA Hariom Yadav on SP-BSP alliance, yesterday: SP-BSP alliance will not work in Firozabad. It won't be successful here. Yeh gathbandhan tabhi tak chal sakta hai jab tak humare rashtriya adhyakshji Behenji ki haan mein haan milate rahenge aur ghutne tekte rahenge. pic.twitter.com/cvLLfagJcC
— ANI UP (@ANINewsUP) January 14, 2019
इससे पहले महागठबंधन की घोषणा के दौरान ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था, बसपा प्रमुख मायावती का अपमान मेरा अपमान होगा. शायद यह बात कहकर अखिलेश यादव को संदेश देने की कोशिश की थी, लेकिन समाजवादी पार्टी के विधायक के बयान से माना जा रहा है कि गठबंधन को लेकर अपने ही दल में अखिलेश यादव आम सहमति नहीं बना पाए हैं.
यह भी पढ़ें : सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले, मायावती का अपमान मेरा अपमान
महागठबंधन बनने से समाजवादी पार्टी में कई प्रत्याशियों के टिकट पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. जिन सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेगी, वहां के सपा के संभावित प्रत्याशियों को निराशा हो सकती है. लिहाजा कई नेता इसलिए भी बेचैन हैं और महागठबंधन को पचा नहीं पा रहे हैं. दूसरी ओर, अखिलेश यादव का कहना है कि उन्होंने बहुत आगे की सोच को लेकर महागठबंधन किया है. बीजेपी को रोकना अभी जरूरी है और महागठबंधन इस दिशा में बहुत कारगर सिद्ध होगा.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य