शत्रुघ्न सिन्हा ने निभाया पति-धर्म तो कांग्रेस कैंडिडेट ने कहा- अब पार्टी-धर्म निभाएं और मेरे लिए करें प्रचार
कांग्रेस कैंडिडेट प्रमोद कृष्णम शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा समाजवादी पार्टी के लिए लखनऊ में प्रचार करने से खफा हैं. वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने इसे लेकर कहा कि वो यहां पति धर्म को निभाने हैं.
नई दिल्ली:
पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन आज यानी गुरुवार को वो लखनऊ अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे जिसे लेकर बवाल मच गया. पूनम सिन्हा लखनऊ से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. वहीं इस सीट के लिए कांग्रेस ने प्रमोद कृष्णम को उतारा है. कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा के इस कदम से खफा हैं. वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने इसे लेकर कहा कि वो यहां पति धर्म को निभाने हैं.
शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद कृष्णम ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा ने यहां आकर अपना पति-धर्म निभाया है, लेकिन मैं शत्रुघ्न जी से ये कहना चाहूंगा कि पति-धर्म उन्होंने आज निभा दिया, लेकिन एक दिन मेरे लिए प्रचार करके वो पार्टी-धर्म निभाएं.
Congress MP candidate for Lucknow,Pramod Krishnam: Shatrughan Sinha Ji ne yahan aa karke apna pati-dharm nibhaya hai, lekin mai Shatru Ji se ye kehna chahunga ki pati-dharm unhone aaj nibha diya, lekin ek din mere liye prachar karke wo party-dharm nibhayein.#LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/ivWJXcodW9
— ANI UP (@ANINewsUP) April 18, 2019
इसे भी पढ़ें: सीएम चंद्रबाबू नायडू पर टिप्पणी कर फंसे फिल्म निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा, जानें क्या है मामला
गौरतलब है कि लखनऊ लोकसभा सीट से आज पून्म सिन्हा ने नामांकन भरा और रोड शो किया. इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा उनके साथ नजर आए. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, यह मेरा कर्तव्य है कि मैं परिवार के मुखिया और एक पति के रूप में अपने परिवार का समर्थन करूं.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह