logo-image

Lok Sabha Election Haryana Results 2019: हरियाणा की सभी सीटों पर बीजेपी आगे

हरियाणा (haryana lok sabha chunav results 2019) की सभी दस लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी कब्जा जमाने को तैयार है. रोहतक से भारतीय जनता पार्टी के अरविंद कुमार शर्मा कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा से आगे चल रहे हैं.

Updated on: 23 May 2019, 06:02 PM

highlights

  • भारतीय जनता पार्टी के अरविंद कुमार शर्मा कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा से आगे
  • तीन बार के सांसद कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा का बीजेपी के अरविंद शर्मा से सीधे मुकाबला
  • हरियाणा के 10 लोकसभा सीटों में से 9 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है

नई दिल्ली:

हरियाणा (Lok Sabha Election Result 2019) के लिए वोटों की गिनती चल रही है. हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी कब्जा जमाने को तैयार है. हरियाणा की रोहतक, सिरसा और हिसार लोकसभा सीटें बहुत महत्वपूर्ण है. रोहतक से भारतीय जनता पार्टी के अरविंद कुमार शर्मा कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा से 3459 वोट से आगे चल रहे हैं.

हरियाणा (haryana general election results) की रोहतक लोकसभा सीट पर सबसे रोचक मुकाबला रहा है. यहां कभी कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा आगे निकले तो कभी बीजेपी के अरिवंद शर्मा आगे रहे. 1:25 बजे तक रोहतक में कांग्रेस के दीपेंद्र सिहं हुड्डा भाजपा के अरविंद शर्मा से 3181 मतों से आगे चल रहे थे. वहीं 10 बजे तक अरविंद शर्मा 2906 वोट से आगे चल रहे थे. 9 बजे तक मिले रुझान में कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा 1743 वोट से आगे चल रहे थे.

5:50 PM: भारतीय जनता पार्टी के अरविंद कुमार शर्मा कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा से 3459 वोट से आगे चल रहे हैं. हिसार से बीजेपी के ब्रिजेंद्र सिंह जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला से 311701 वोट से आगे हैं. सिरसा से बीजेपी की सुनीता दुग्गल 300338 वोट से आगे हैं.

5:10 PM: इस बार के चुनाव में हरियाणा की रोहतक सीट पर सबकी निगाह रही है. भारतीय जनता पार्टी के अरविंद कुमार शर्मा कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा से 6415 वोट से आगे चल रहे हैं. हिसार से बीजेपी के ब्रिजेंद्र सिंह जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला से 311701 वोट से आगे हैं. सिरसा से बीजेपी की सुनीता दुग्गल 297602 वोट से आगे हैं.

यह भी पढ़ें: 'फिर इस बार मोदी सरकार' के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने बनाया एक और रिकॉर्ड

4:20 PM: रोहतक से भारतीय जनता पार्टी के अरविंद कुमार शर्मा कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा से 2174 वोट से आगे चल रहे हैं. हिसार से बीजेपी के ब्रिजेंद्र सिंह जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला से 311701 वोट से आगे हैं. सिरसा से बीजेपी की सुनीता दुग्गल 282940 वोट से आगे हैं.

यह भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में BJP एक बार फिर क्लीन स्वीप की ओर, अमित शाह इतने लाख वाटों से आगे

सुबह 11:25 बजे तक किन सीटों पर कौन आगे

  • अंबाला में भाजपा के रतनलाल कटारिया कांग्रेस की पूर्व केंद्रीय मंत्री कु. सैलजा से 71800 हजार मतों से आगे
  • भिवानी-महेंद्रगढ़ में भाजपा के धर्मबीर सिंह कांग्रेस की श्रुति चौधरी से 1.32 लाख मतों से आगे
  • फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना से करीब 87 हजार मतों से आगे
  • गुरुग्राम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस के अजय सिंह यादव से 1.44 लाख मतों से आगे
  • हिसार लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे भाजपा के बृजेंद्र सिंह जजपा उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला से 1.13 लाख मतों से आगे
  • करनाल लोकसभा सीट पर भाजपा के संजय भाटिया कांग्रेस के कुलदीप शर्मा से 2.11 लाख मतों से आगे
  • कुरुक्षेत्र में राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी पूर्व मंत्री निर्मल सिंह से 1.30 लाख मतों से आगे चल रहे हैं।
  • रोहतक में कांग्रेस के दीपेंद्र सिहं हुड्डा भाजपा के अरविंद शर्मा से 3181 मतों से आगे
  • सिरसा में भाजपा की सुनीता दुग्गल कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अशोक तंवर से 61 हजार मतों से आगे
  • सोनीपत में भाजपा के रमेश कौशिक कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से 56 हजार से ज्यादा मतों से आगे

यह भी पढ़ें: भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने प्रतिद्वंद्वी दिग्विजय सिंह से करीब 30 हजार वोटों से आगे

अरविंद शर्मा कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा से आगे
हरियाणा की तीन सबसे हॉट सीट में से एक रोहतक सीट पर हुड्डा परिवार का दबदबा रहा है. हालांकि इस बार इस सीट पर कड़ा मुकाबला है. तीन बार के सांसद कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा का बीजेपी के अरविंद शर्मा से सीधा मुकाबला है. 12 मई को हुए चुनाव में रोहतक सीट पर 70.49 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि पूरे हरियाणा का मतदान प्रतिशत 70.21 रहा था. गौरतलब है कि हरियाणा में कुल 10 लोकसभा सीटें हैं. 2014 के चुनाव में हरियाणा में बीजेपी ने 7 सीटें जीती थीं. कांग्रेस ने 1 और इनेलो के खाते में 2 सीट आई थी.