logo-image

दिल्ली में कांग्रेस और आप का सूपड़ा साफ, फिर एक बार खिला कमल; जानें पूरा डिटेल

लोकसभा चुनाव में BJP की सुनामी में पूरा देश केसरिया रंग में रंग गया.

Updated on: 24 May 2019, 05:38 PM

नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव में BJP की सुनामी में पूरा देश केसरिया रंग में रंग गया. देश की राजधानी दिल्ली में फिर एक बार कमल खिल गया है. दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों ने अपना परचम लहराया है. 2014 के बाद 2019 के लोकसभा चुनान में भी पीएम नरेंद्र मोदी का जादू चल गया है. बीजेपी के नेतृत्‍व में एनडीए ने 542 में से 352 सीटें जीतकर विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया. हालत यह है कि इस बार भी लोकसभा में कोई भी मुख्‍य विपक्षी दल नहीं रहेगा. 

7 निर्वाचन क्षेत्रों में से 7 की ज्ञात स्थिति
निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचन-क्षेत्र सं. बढ़त-प्राप्त अभ्यर्थी बढ़त-प्राप्त दल अनुगामी(पिछड़ता) अभ्यर्थी अनुगामी(पिछड़ता) दल अंतर(मार्जिन) परिणाम स्थिति
चॉंदनी चौक 1 हर्ष वर्धन BJP जय प्रकाश अग्रवाल कांग्रेस 228145 परिणाम घोषित
पूर्व दिल्‍ली 3 गौतम गंभीर BJP अरविन्दर सिंह लवली कांग्रेस 391222 परिणाम घोषित
नई दिल्‍ली 4 मीनाक्षी लेखी BJP अजय माकन कांग्रेस 256504 परिणाम घोषित
उत्‍तर पूर्व दिल्‍ली 2 मनोज तिवारी BJP शीला दीक्षित कांग्रेस 366102 परिणाम घोषित
उत्‍तर पश्चिमी दिल्‍ली 5 हँस राज हँस BJP गुगन सिंह आप 553897 परिणाम घोषित
दक्षिण दिल्‍ली 7 रमेश बिधुडी BJP राघव चड्ढा आप 367043 परिणाम घोषित
पश्चिम दिल्‍ली 6 प्रवेश साहिब सिंह वर्मा BJP महाबल मिश्रा कांग्रेस 578486 परिणाम घोषित

नोट- ये आंकड़े चुनाव आयोग के बेवसाइट से लिए गए हैं.