आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा हमला, कांग्रेस के लिए शर्म का विषय बन गए शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा ने लखनऊ सीट से सपा, बसपा और आरएलडी गठबंधन की उम्मीदवार अपनी पत्नी पूनम के लिए प्रचार किया था. इसी बात को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम खासे नाराज हैं.
नई दिल्ली:
कांग्रेस पार्टी के लखनऊ से प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस पार्टी के लिए शर्म का विषय बन गए हैं. बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने लखनऊ सीट से सपा बसपा और आरएलडी गठबंधन की उम्मीदवार अपनी पत्नी पूनम के लिए प्रचार किया था. इसी बात को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम खासे नाराज हैं.
यह भी पढ़ें: बीजेपी के गढ़ लखनऊ में राजनाथ सिंह को टक्कर दे पाएंगे कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णम
पटना साहिब से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी होते हुए भी शत्रुघ्न सिन्हा ने लखनऊ सीट से पत्नी पूनम के लिए प्रचार किया था. इसी बात को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बयान दिया था कि शत्रुघ्न सिन्हा ने पति धर्म तो निभा दिया. उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा से पार्टी धर्म निभाने को कहा था. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा ने पति धर्म तो निभा दिया, लेकिन एक दिन मेरे लिए प्रचार करके वह पार्टी धर्म भी निभाएं. आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है. गौरतलब है कि पत्नी पूनम के नामांकन के दाखिल करने के बाद रोड शो में शत्रुघ्न सिन्हा उनका साथ देने पहुंचे थे.
यह भी पढ़ें: शत्रुघ्न सिन्हा ने निभाया पति-धर्म तो कांग्रेस कैंडिडेट ने कहा- अब पार्टी-धर्म निभाएं और मेरे लिए करें प्रचार
बता दें कि सपा-बसपा-आरएलडी (Sp-BSP-RLD) गठबंधन की तरफ से शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को राजनाथ सिंह के खिलाफ मैदान में उतारा गया है. लखनऊ से राजनाथ को घेरने के लिए विपक्ष साथ नजर नहीं आ रहा है. कांग्रेस और गठबंधन ने राजनाथ सिंह के खिलाफ अलग-अलग उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है.
यह भी पढ़ें: पत्नी के चुनाव प्रचार में पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, भड़के कांग्रेसी उम्मीदवार को दिया यह जवाब
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें