logo-image

Nokia 7 Plus के लिए एंड्रायड पाई 9.0 का अपडेट जारी, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

नोकिया 7 प्लस एक किफायती 400 डॉलर कीमत का एंड्रायड फोन है, जो कि आधिकारिक रूप से अमेरिका में उपलब्ध नहीं है, लेकिन मुख्य रूप से इसे एशिया और भारत के लिए बनाया गया है.

Updated on: 29 Sep 2018, 06:04 PM

नई दिल्ली:

नोकिया स्मार्टफोन बनानेवाली फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 7 प्लस स्मार्टफोन के लिए एंड्रायड पाई 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट जारी करने की घोषणा की है. नोकिया 7 प्लस एचएमडी का पहला डिवाइस है, जिसे एंड्रायड पाई को नौवें प्रमुख अपडेट के रूप में दिया है, जोकि एंड्रायड ओएस का 16वां संस्करण है. 

'द वर्ज' की रपट में शुक्रवार देर रात कहा गया, 'यह अपडेट विभिन्न चरणों में जारी किया जाएगा, जल्द ही पहले 10 फीसदी इंस्टाल बेस को पार कर पाएगा. नोकिया 7 प्लस एक किफायती 400 डॉलर कीमत का एंड्रायड फोन है, जो कि आधिकारिक रूप से अमेरिका में उपलब्ध नहीं है, लेकिन मुख्य रूप से इसे एशिया और भारत के लिए बनाया गया है.'

और पढ़ें: 20 साल का हुआ सर्च इंजन गूगल, 150 से अधिक भाषाओं में दे रहा है सेवा

वहीं, नोकिया 6.1 को अगस्त में अमेरिका में रिलीज किया गया था, जिसे जल्द ही अपडेट मिलेंगे. 

रपट में कहा गया है, 'नोकिया 7 प्लस की सबसे खास बात यह है कि यह पहला गैर-पिक्सल फोन है, जिसमें डिजिटल वेलवीइंग फीचर्स हैं.'

एंड्रायड पाई में कई लाभदायक फीचर्स हैं, जिसमें एडेप्टिव बैटरी, ट्वीक्ड नेविगेशन और उन्नत नोटिफिकेशंस शामिल हैं.