World Chocolate Day: चॉकलेट के लिए भारतीय महिलाओं की दीवानगी जानकर हैरान हो जाएंगे!
विश्व चॉकलेट दिवस 7 जुलाई के मौके पर स्वैगी ने भारत के ऑनलाइन चॉकलेट उत्पादों के खपत के तरीकों का अध्ययन किया है।
नई दिल्ली:
एक शोध में सामने आया है कि पुरुषों की तुलना में भारतीय महिलाएं 25 फीसदी ज्यादा चॉकलेट उत्पाद ऑनलाइन मंगाती हैं। विश्व चॉकलेट दिवस 7 जुलाई के मौके पर स्वैगी ने भारत के ऑनलाइन चॉकलेट उत्पादों के खपत के तरीकों का अध्ययन किया है।
शोध में पाया गया कि ऑनलाइन सभी मिठाइयों (स्वैगी) में से आधे से ज्यादा चॉकलेट की बनी होती है। वास्तव में इस प्लेटफार्म पर प्रमुख मांग वाली 60 फीसदी मिठाइयां चॉकलेट पर आधारित हैं।
पुरुषों की तुलना में महिलाओं के 25 फीसदी से ज्यादा ऑनलाइन चॉकलेट मंगाने की संभावना होती है। भारतीयों की चॉकलेट की दीवानगी सिर्फ एक दिन सोमवार को नहीं रहती है। भारतीयों की चॉकलेट की दीवानगी हर रोज रहती है।
भारत में चॉकलेट के सबसे पसंदीदा मांग में : डेथ बाई चॉकलेट, हॉट चॉकलेट फ्यूज, चॉकलेट मिल्क सेक, चॉकलेट ब्राउनी व चॉकलेट ट्रफेल पेस्ट्री। इसमें 18-24 आयु वर्ग वाले लोग ज्यादा चॉकलेट उत्पादों को ऑनलाइन मंगाते हैं।
इसे भी पढ़ें: चखें 'बैदा रोटी' का स्वाद, जानें बनाने की विधि
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें