logo-image

गर्मियों में लीजिए खट्टी-मीठी राजस्थानी आम की लौंज का मजा

गर्मियों में आम का मजा फल की तरह तो बहुत लिया होगा आपने, पर क्या आम की सब्जी खाई है।

Updated on: 05 Jun 2017, 05:14 PM

नई दिल्ली:

गर्मियों में आम का मजा फल की तरह तो बहुत लिया होगा आपने, पर क्या आम की सब्जी खाई है। कच्चे आम की सब्जी को लौंज कहते है। खट्टी-मीठी ये सब्जी सबसे ज्यादा राजस्थान में खाई जाती है। पर क्या हुआ अगर आप राजस्थान में नहीं रहते है। हम आपके लिए आम की लौंज बनाने की रेसीपी लेकर आए है। जिससे आप घर में ही इसे बनाकर खा सकते है।

आम की लौंज बनाने के लिए सामग्री

  • कच्चा आम- 2 कप
  • गुड- 1/2 कप
  • सौंफ-1/2 चम्मच
  • कलौंजी-1/2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च- 5-6
  • राई- 1/2 चम्मच
  • कड़ी पत्ता- 8-10
  • हरी धनिया- 4-5
  • नमक - स्वादानुसार
  • सरसो का तेल-आवश्यकतानुसार

इसे भी पढ़ें: एनर्जी से लेकर इम्यूनिटी तक बढ़ाती है सूजी.. जानिए ये 5 फायदे

आम की लौंज बनाने की विधि

  • पहले कच्चे आम को छीलकर कर धो लें। उसके बाद उन्हें अपने मनपंसद आकार में काट कर उबाल लें।
  • आम को गल जाने तक ठीक से उबाले। उसके बाद पानी को छान कर एक किनारे रखकर ठंडा होने दें।
  • तब तक एक बर्तन में आप सरसो का तेल गर्म करें। तेल में राई, मेथी, कलौंजी, कड़ी पत्ता और सौंफ भूनें।
  • इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर तेल छोड़ने तक मसाला पकाएं।
  • मसाला पक जाने के बाद इसमें उबसे हुए आम को मिलाएं और गुड़ डालकर अच्छे से थोड़ी देर चलाए।
  • जैसे जैसे गुड़ पिघलेगा सब्जी से लौंज की अच्छी सी खूशबू आने लगेगी। गुड़ के अच्छी तरह से पिघलकर गाढ़ा होने तक पकाएं।

अब आप इसे पूरी या पराठे के साथ सर्व करें। इस खट्टी-मीठी सब्जी को खाकर बच्चे भी आपके फैन हो जाएगे।

इसे भी पढ़ें: Ramadan Special: कटलेट और शाही टुकड़े से खोले इफ्तारी