Fifa World Cup: इस कारण विश्व कप से बाहर हुए ट्यूनीशियाई गोलकीपर
कंधे में चोट के कारण ट्यूनीशिया की राष्ट्रीय टीम के गोलकीपर मोएज हासेन को यहां जारी फीफा विश्व कप से बाहर होना पड़ा है।
नई दिल्ली:
कंधे में चोट के कारण ट्यूनीशिया की राष्ट्रीय टीम के गोलकीपर मोएज हासेन को यहां जारी फीफा विश्व कप से बाहर होना पड़ा है। इंग्लैंड के खिलाफ वोल्गोग्राड में खेले गए पहले ग्रुप मैच में हासेन को चोट लगी थी। ट्यूनीशिया फुटबाल संघ ने इसकी जानकारी दी।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच में हासेन केवल 15 मिनट तक ही मैदान पर टिक पाए थे। उन्होंने इस दौरान बेहतरीन सेव किया था।
हासेन अपने फ्रांसीसी क्लब चेटरॉक्स के चिकित्सकों की निगरानी में इलाज के लिए फ्रांस जाएंगे।
इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान हासेन की टक्कर प्रतिद्वंद्वी टीम के मिडफील्डर जेसे लिंगार्ड के साथ हो गई थी। वह इस चोट के कारण मैदान से लौट गए और उनके स्थान पर फारुक बेन मुस्तफा को मैदान पर भेजा गया, जो साउदी अरब के क्लब अल शाबाब के गोलकीपर के रूप में खेलते हैं।
इस मैच में ट्यूनीशिया को इंग्लैंड के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। उसका अगला मुकाबला 23 जून को स्पार्ताक स्टेडियम में बेल्जियम से होगा और इसके बाद टीम 29 मई को पनामा से भिड़ेगी।
और पढ़ें: Fifa World Cup: जानिए पुर्तगाल के बारे में 7 रोचक तथ्य
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह