Fifa world cup 2018 Live Score: उरुग्वे ने मेजबान रूस को 3-0 से हराया
फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकीं मेजबान रूस और उरुग्वे ग्रुप-ए के अपने अंतिम मुकाबले में सोमवार को समारा एरिना में आमने-सामने होंगी।
नई दिल्ली:
फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकीं मेजबान रूस और उरुग्वे ग्रुप-ए के अपने अंतिम मुकाबले में सोमवार को समारा एरिना में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की कोशिश ग्रुप दौर का अंत पहले स्थान के साथ करने की होगी।
रूस ने सभी को हैरान करते हुए अपनी शुरुआती दो मुकाबले जीत पहली बार अंतिम-16 में प्रवेश किया है। वहीं उरुग्वे ने भी अपने दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए नॉकआउट दौर का टिकट कटाया।
दोनों टीमों के छह-छह अंक हैं लेकिन गोल अंतर के मामल में रूस आगे है और इसलिए पहले स्थान पर कायम है।
इस ग्रुप की बाकी दो टीमें मिस्र और सऊदी अरब पहले ही अगले दौर की दौड़ से बाहर हो गई हैं। दोनों का मुकाबला भी सोमवार को खेला जाना है, लेकिन इस मैच में कोई भी जीते यह रूस और उरुग्वे की स्थिति को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।
यह मैच दो ग्रुप-ए की दो मजबूत टीमों के बीच होगा। रूस ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। टीम बेहद आक्रामक होकर खेली है और उसकी रणनीति को भेद पाना किसी के लिए आसान नहीं रहा है। वो पूरी तैयारी से मैदान पर उतरती है। यह बात मिस्र के खिलाफ खेले गए मैच से सामने आई जब उसने मिस्र के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह को खुल कर नहीं खेलने दिया और अपने डिफेंस को भी मजबूत किया।
Live अपडेट्स
#उरुग्वे ने मेजबान रूस को 3-0 से हराया
🇺🇾🇺🇾🇺🇾
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 25, 2018
3 wins out of 3. #URU finish Top of Group A.
Sumptuous @LuisSuarez9 free-kick, one to re-watch later. 📹👀 pic.twitter.com/mE7us7zBlq
# उरुग्वे ने किया तीसरा गोल कर दिया है। एडिनसन कवानी ने यह गोल दागा है। स्कोर 3-0
# रूस स्मोलनिकोव के बाहर जाने के बाद 10 खिलाड़ियों से खेल रही है।
# दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है।
#हाफ टाइम का खेल खत्म, उरुग्वे 2-0 से आगे
#उरुग्वे ने किया दूसरा गोल कर दिया है। यह गोल उरुग्वे ने 23वें मिनट में किया। स्कोर 2-0
Meanwhile in Samara... #URU have doubled their lead!
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 25, 2018
A shot from Laxalt is deflected by @Cheryshev to go past Akinfeev - 2-0 to @Uruguay!#URURUS pic.twitter.com/bW0keuawXV
# उरुग्वे ने पहला गोल कर दिया है। लुइस सुआरेज ने दसवें मिनट में यह गोल किया है। स्कोर 1-0
# दोनों टीमों में आज कुछ बदलाव किए गए हैं। उरुग्वे ने अपनी शुरुआती लाइनअप में चार जबकि रूस ने तीन बदलाव किए हैं।
# दोनों ही टीमें अंतिम 16 में जगह बना चुकी है। आज जो भी टीम जीतेगी वह इस ग्रुप में शीर्ष पर रहेगी।
# पहले हाफ का खेल शुरू हो गया है।
#उरुग्वे-रूस का मुकाबला शुरू, स्कोर 0-0
रूस, उरुग्वे के खिलाफ भी पूरी तैयारी से उतरेगी। उरुग्वे का दारोमदार लुइस सुआरेज पर होगा और रूस का कोचिंग स्टाफ उनके खिलाफ रणनीति तैयार कर चुका होगा।
वहीं उरुग्वे की बात की जाए तो उसकी आक्रमण पंक्ति अपनी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। दो मैेचों में टीम ने सिर्फ दो गोल किए हैं। हालांकि उसका डिफेंस अच्छा कर रहा है। रूस के खिलाफ उसे अपने डिफेंस पर ही ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि मेजबान पहले मिनट से ही आक्रामक खेल रहे हैं। ऐसे में डिएगो गोडिन के कंधों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
आक्रामण पंक्ति का दारोमदार सुआरेज पर ही रहेगा। वह दो मैचों में सिर्फ एक गोल ही कर पाए हैं। उनकी कोशिश अपने खाते में और गोल डालने की होगी। एडिसन कवानी को गोल करने के मौके तो मिले लेकिन वो उन्हें भुना नहीं पाए हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह