logo-image
Live

FIFA World Cup Nigeria v Iceland : नाइजीरिया ने आइसलैंड को 2-0 से हराया

फीफा विश्व कप में पहली बार खेल रही आइसलैंड टूर्नामेंट के 21वें संस्करण में ग्रुप-डी के अपने दूसरे मैच में आज नाइजीरिया से भिड़ेगी।

Updated on: 22 Jun 2018, 10:55 PM

नई दिल्ली:

फीफा विश्व कप में पहली बार खेल रही आइसलैंड टूर्नामेंट के 21वें संस्करण में ग्रुप-डी के अपने दूसरे मैच में आज नाइजीरिया से भिड़ेगी।

आइसलैंड ने अपने पहले मैट में अर्जेटीना को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया था। नाइजीरिया इस मैच में क्रोएशिया से 0-2 से मात खाने के बाद आ रही है। उसे एक ऐसी टीम से भिड़ना है जो आत्मविश्वास से लबरेज है। 

आइसलैंड पहली बार विश्व कप खेल रही है और पहले ही मैच में उसने लियोनेल मेसी जैसे स्टार खिलाड़ी के दबदबे को दफना दिया था। इस जीत से बेशक उसे आत्मविश्वास मिला होगा लेकिन वो अपने अगले मैच को हल्के में नहीं लेना चाहेगी।

आइसलैंड कोशिश करेगी की वह इस मैच में पूरे तीन अंक लेकर अगले दौर की संभावनाओं को प्रबल करे। वहीं सुपर ईगल्स के नाम से मशहूर नाइजीरिया अगर अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं करती है तो उसे शुरुआती दौर से ही बाहर जाना पड़ेगा। वहीं जीत उसे अंतिम-16 की दौड़ में बनाए रखेगी।

क्रोएशिया के खिलाफ नाइजीरिया टीम की कमजोरी मौकों को अंजाम तक न पहुंचाना रही थी। उसने मौके तो कई बनाए थे लेकिन गोल नहीं कर पाई थी। इस कमजोरी को उसे इस मैच में दूर करना होगा। वहीं डिफेंस में निरंतरता की कमी भी उसे दूर करनी होगी। 

आइसलैंड के लिए जरूरी है कि उसने अर्जेटीना के खिलाफ जिस एकजुटता का प्रदर्शन किया था उसे वो कायम रखे। टीम की ताकत यही है और इसी के दम पर उसने मेसी को रोक पाने में सफलता हासिल की थी। 

अगर आइसलैंड इसी खेल को जारी रखती है तो सुपर ईग्ल्स के लिए यह मैच बेहद मुश्किल हो जाएगा। 

#नाइजीरिया ने आइसलैंड को 2-0 से हराया

# नाइजीरिया ने दूसरा गोल कर दिया है। स्कोर 2-0

# पहला गोल कर दिया है नाइजीरिया ने। स्कोर 1-0

#हॉफ टाइम खत्म, नाइजीरिया बनाम आइसलैंड स्कोर 0-0

# अब तक आइसलैंड ने अच्छा खेल दिखाया है। स्कोर फिलहाल 0-0 है।

#आइसलैंड के खिलाफ नाइजीरियाई टीम आराम से खेल रही है। फिलहाल दोनों ही टीम गोल करने में अशफल रही है।

# आइसलैंड को फ्री किक मिला था और गिल्फी ने फ्री किक लिया मगर नाइजीरियाई गोलकीपर ने बचाव किया। स्कोर 0-0

# विश्व कप 2014 में नॉकआउट का सफर तय करने वाली नाइजीरिया को पहले मैच में क्रोएशिया ने 2-0 से हराया था।

#  नाइजीरिया बनाम आइसलैंड मैच शुरू, स्कोर 0-0