FIFA World Cup 2018: जापान ने कोलंबिया को 2-1 से हराया
फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के अपने पहले मुकाबले में आज कोलंबिया का सामना जापान से होगा। ब्राजील में हुए 2014 विश्व कप में सबको चौकाते हुए कोलंबिया ने पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।
नई दिल्ली:
फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के अपने पहले मुकाबले में आज कोलंबिया का सामना जापान से होगा। ब्राजील में हुए 2014 विश्व कप में सबको चौकाते हुए कोलंबिया ने पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।
ब्राजील में हुए पिछले विश्व कप में कोलंबिया को अंतिम-8 के मुकाबले में मेजबान देश के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
इस बार उसकी कोशिश बेहतर करते हुए नया इतिहास रचने की होगी। टीम की जिम्मेदारी मुख्यत: जेम्स रोड्रिगेज पर होगी जिन्होंने पिछले विश्व कप में अपनी टीम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन इस बार वो अकेले नहीं होंगे।
इस विश्व कप में रोड्रिगेज को रादेमल फाल्काओ का साथ मिला है। वह पिछले संस्करण में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे।
इन दोनों के कंधों पर कोलंबिया के बेहतर प्रदर्शन की जिम्मेदारी है। यह दोनों भी जानते हैं कि टीम को अगर आगे ले जाना है तो दोनों को अपनी सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खेलनी होगी ताकि वो दूसरे खिलाड़ियों को भी प्रेरित कर सकें।
कोलंबिया के लिए पहला मैच किसी भी लिहाज से आसान नहीं होगा क्योंकि उसके सामने जापान है जो उलटफेर करने और कोलंबिया को रोकने का दम रखती है। हालांकि जापान के लिए इस विश्व कप की शुरूआत मुश्किलों से भरी रही है।
विश्व कप में आने से कुछ ही दिन पहले जापान फुटबाल संघ (जेएफए) ने टीम के मुख्च कोच वाहिद हालिलहोदिक को बर्खास्त कर दिया था और अकिरा निशानो को कोच पद की जिम्मेदारी दी थी।
जापान लगातार छठी बार विश्व कप में पहुंची है। उसने पहली बार 1998 में विश्व कप में क्वालीफाई किया था। तब से लगातार वह इस बड़े टूनार्मेंट में खेलती आ रही है। इसमें से दो बार 2002 और 2010 में वह अंतिम-16 की बाधा पार करने में भी सफल रही थी।
टीम की जिम्मेदारी कई हद तक इजि कावाशिमा, केईयुस्के होंडा, युटो नागाटोमो, शिंजी ओकाजाकी और कप्तान माकोटो हासेबे के जिम्मे रहेगी। यह विश्व कप इन सभी का तीसरा विश्व कप होगा। लीफाइंग दौर में मिला जुला प्रदर्शन, दोस्ताना मैचों में खराब फॉर्म और कोच के बर्खास्त किए जाने के बाद जापान की टीम में एक अस्थिरता है। ऐसे में नए कोच को इस नुकसान की भरपाई करने में मेहनत ज्यादा लगेगी।
अगर दोनों टीमों के पिछले मुकाबलों की बात की जाए तो जापान, कोलंबिया के खिलाफ बीते तीन मैचों में जीत हासिल नहीं कर पाई है। फीफा कन्फेडेरेशन कप-2003 में हुए मैच में दक्षिण अमेरिकी देश ने जीत हासिल की थी।2007 में हुआ दोस्ताना मैच गोलरहित ड्रॉ रहा था। ब्राजील में हुए विश्व कप के पिछले संस्करण में भी दोनों टीमें भिड़ी थीं जहां कोलंबिया 4-1 से जीत हासिल करने में सफल रही थी।
Live अपडेट्स
#जापान ने कोलंबिया को 2-1 से हराया
#जापान ने किया दूसरा गोल, स्कोर 2-1। जापान की तरफ से दूसरा गोल यूया ओसाको ने 73वें मिनट में दागा।
# 65 मिनट का खेल कत्म हो गया है। स्कोर अभी भी 1-1 से बराबर है।
# हॉफ टाइम के बाद खेल शुरू हो गया है। दोनों टीमों के 1-1 गोल हैं।
#हॉफ टाइम खत्म, जापान-कोलंबिया 1-1 गोल से बराबर
#जापान के बाद कोलंबिया ने भी दागा गोल, स्कोर 1-1। हुआन क्विंतेरो ने 39वें मिनट में फ्री किक पर गोल किया।
GOAL! 10-man @FCFSeleccionCol equalise with a free-kick from @juanferquinte10! #COLJPN 1-1 pic.twitter.com/78op6GMoGY
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 19, 2018
# जापान ने जो पहला गोल किया उससे कोलंबिया इस वक्त दवाब महसूस कर रही है।
#जापान को पेनेल्टी शूट मिला और बिना किसी गलती के उसने गोल कर दिया। स्कोर 1-0। जापान की तरफ से शिनजी कागावा ने गोल दागा है।
#कोलंबिया की शुरुआती लाइनअप : 1 डेविड ओस्पीना, 3 ऑस्कर मुरीलो, 4 सैंटियागो एरियास, 6 कार्लोस सांचेज, 9 रडामेल फालकाओ, 11 हुआन कुआड्राडो, 16 हेफरसन लेरमा, 17 हुआन मोजीका, 20 हुआन क्विंतेरो, 21 होल इजक्विएडरे, 23 डेविनसन सांचेज
# जापान की शुरुआती लाइनअप : 1 ईजी कावाशिमा, 3 जनरल शोजी, 5 यूटो नागाटोमो, 7 गाकू शिबासाकी, 8 जेनकी हारागुची, 10 शिनजी कागावा, 14 ताकाशी इनई, 15 यूया ओसाको, 17 मकोटो हसेबे, 19 हिरोकी साकाई, 22 माया योशिदा
# दोनों टीमें मैदान पर आ चुकी हैं। राष्ट्रगान चल रहा है। थोड़ी देर में मैच शुरू हो जाएगा।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य