FIFA World Cup: रोनाल्डो ने अपने साथियों से बड़ा सोचने की अपील की
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा है कि स्पेन, मोरक्को और ईरान के साथ एक ग्रुप में रहते हुए उनकी टीम फीफा विश्व कप की दावेदार नहीं कही जा सकती है लेकिन इसके बावजूद उनके साथियों को बड़ी सोच के साथ रूस जाना चाहिए।
नई दिल्ली:
रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले पुर्तगाल की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा है कि स्पेन, मोरक्को और ईरान के साथ एक ग्रुप में रहते हुए उनकी टीम फीफा विश्व कप की दावेदार नहीं कही जा सकती है लेकिन इसके बावजूद उनके साथियों को बड़ी सोच के साथ रूस जाना चाहिए।
गोल डॉट कॉम के मुताबिक रोनाल्डो ने साफ कर दिया है कि उनकी टीम 14 जून से रूस में शुरू हो रहे विश्व कप के खिताब के दावेदारों में से नहीं है लेकिन इसे हासिल करना असम्भव भी नहीं है और इसी कारण उनके साथियों को बड़ी सोच के साथ मैदान में उतरना चाहिए।
पुर्तगाल ने दो साल पहले सभी मुश्किलों पर जीत हासिल करते हुए रोनाल्डो की कप्तानी में यूरोपीयन चैम्पियनशिप जीती थी। गुरुवार को उसे अल्जीरिया के साथ दोस्ताना मैच खेलना है और इस मैच से पहले रोनाल्डो ने अपने साथियों को प्रेरित करने के लिए यह बात कही है।
बुधवार को पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो दे सोउसा ने लिस्बन में टीम के साथ मुलाकात की और उसे शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पांच बार के बालोन डी ओर खिताब जीतने वाले रोनाल्डो ने कहा, 'हम खिताब के दावेदार बेशक नहीं हैं लेकिन मैं अपने साथियों की ओर से महत्वाकाक्षीं सपने की गारंटी दे सकता हूं। फुटबाल में कुछ भी असम्भव नहीं है और इसी कारण हमें सच के करीब रहते हुए खुद को मजबूत बनाए रखना है।'
पुर्तगाल को स्पेन के खिलाफ 15 जून को खेलते हुए विश्व कप अभियान का आगाज करना है। इसके बाद उसे 20 जून को मोरक्को और फिर ईरान के साथ भिड़ना है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी