#YearEnd2017: पियूष सहदेव, जूही परमार के साथ इन TV सेलेब्स के लिए मुश्किलों भरा रहा ये साल
हाल ही में 'कुमकुम' के नाम से मशहूर जूही परमार और एक्टर सचिन श्रॉफ ने शादी के आठ साल बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है।
नई दिल्ली:
साल 2017 को बस कुछ ही घंटों में सभी अलविदा कहने वाले हैं और 2018 का स्वागत करने वाले हैं। 2017 आम से लेकर खास हर किसी के लिए कई अनुभव और यादें छोड़ कर जा रहा है।
ये यादें कड़वी और मीठी दोनों ही हैं। लेकिन टेलीविजन के कई सितारों के लिए यह साल अनलकी रहा है। कुछ सेलिब्रिटीज के रिश्ते जहां टूटने की कगार पर पहुंच गए, वहीं किसी को जेल की रोटी खाने पड़ी।
'देवों के देव महादेव ' सीरियल में राम की भूमिका निभाने वाले पीयूष सहदेव पर इस साल रेप का आरोप लगा था। पीयूष की मेडिकल रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई थी, जिसकी वजह से वह इस आरोप में दोषी करार दिए थे।
आइए आपको बताते हैं, टीवी के ऐसे ही सेलेब्स के बारे में, जिनके लिए साल 2017 मुश्किलों भरा रहा।
और पढ़ें: VIDEO: बॉलीवुड के इन 10 गानों के साथ 2018 का 'स्वैग से करें स्वागत'
हाल ही में 'कुमकुम' के नाम से मशहूर जूही परमार और एक्टर सचिन श्रॉफ ने शादी के आठ साल बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। खबरों की मानें तो, दोनों आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं।
बेहद' और 'देवों के देव महादेव' में भगवान राम का रोल निभाकर रातों रात स्टार बनने वाले पीयूष सहदेव को नवंबर, 2017 में बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पीयूष पर अपने ही एक पॉपुलर शो की दूसरी एक्ट्रेस के साथ इन्वॉल्व होने का आरोप है।
टीवी के चर्चित कलाकार अमित टंडन और उनकी पत्नी रूबी के बीच काफी कुछ ठीक नहीं है। मीडिया में आई खबरों की माने तो रूबी दुबई की जेल में बंद है। दुबई हेल्थ अथॉरिटी ने कथित तौर पर बताया है कि रूबी ने सरकारी अधिकारियों को धमकी दी थी। इसी आरोप के चलते उन्हें दुबई की अल राफा जेल में बंद किया है।
कपिल शर्मा के शो के लिए 2017 इस कदर अनलकी रहेगा, ये तो शायद किसी ने भी नहीं सोचा होगा। शो की टीआरपी कम होने के पीछे इस मार्च में ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त फ्लाइट में उनके साथी सुनील ग्रोवर का उनसा झगड़ा होना है। इसके अलावा 'द कपिल शर्मा' शो के मेंबर्स का यह शो छोड़ना। साल के अंत में आई उनकी 'फिरंगी' फिल्म भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।
दृष्टि के लिए कई मायनों में 2017 अनलकी रहा है। पहला हर बार की तरह इस बार उनके शो कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। दूसरा काम की कमी। टीवी शो 'परदेस में है मेरा दिल' उन्होंने इस साल साइन किया था। लेकिन उनका यह शो जून 2017 में बंद करना पड़ा। इसके बाद से ही उनके पास कोई नया शो नहीं है।
'बिग बॉस 9' कंटेस्टेंट मंदाना करीमी ने फरवरी, 2017 में मंगेतर गौरव गुप्ता से दूसरी शादी की थी। इससे पहले 2011 में उन्होंने ललित तेहलान से शादी की थी। शादी के 4 महीने बाद करीमी ने दूसरे पति गौरव गुप्ता के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया। मंदाना ने पति से 10 लाख रुपये महीने का मेन्टीनेंस और 2 करोड़ रुपये कंपन्सेशन राशि भी मांगी है।
सीरियल 'पहरेदार पिया की' इस साल काफी विवादों में रहा है। तेजस्वी प्रकाश ने इसमें लीड रोल निभाया है। दरअसल, इस शो में 19 साल की लड़की और 9 साल के लड़के की बीच रोमांस और हनीमून सीन दिखाए जाने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया था।
टीवी शो 'कहानी घर घर की' में साथ काम करने वाले फेमस कपल रिंकू और किरण एक साल से अलग रह रहे हैं। दोनों का एक बेटा भी है, लेकिन इनका रिश्ता भी टूटने की कगार पर ही है। दरअसल दोनों, अपने 15 साल के रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं
2017 सुरभि ज्योति के लिए भी खास नहीं रहा है। टीवी सीरियल 'कोई लौट के आया है' में दिखीं ज्योति का शो ज्यादा नहीं चला। वहीं सुरभि एक और टीवी सीरियल 'देव' के कुछ एपिसोड में भी नजर आईं। इसके बाद उनकी एक वेब सीरिज 'तनहाइयां' भी आई, जो खासा सुर्खियां नहीं बटोर सकी।
टीवी स्टार संजीदा शेख की पूरी फैमिली पर मई 2017 में उनकी भाभी ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया। भाभी ने आरोप लगाया कि जब वो फोन पर अपने पिता से बात कर रही थीं, तो ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य