Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे ने इन कारणों से हिना खान से मारी बाजी, ऐसा रहा 'भाभीजी' से 'मां' बनने तक सफर
शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों को दर्शकों ने खूब वोट किए, लेकिन मजबूत दावेदार शिल्पा ने विनर का खिताब अपने नाम किया।
मुंबई:
'बिग बॉस सीजन 11' का विनर घोषित हो चुका है। घर में सबसे मजबूत दावेदार रहीं शिल्पा शिंदे ने हिना खान को हराकर यह खिताब अपने नाम कर लिया है। घर में हमेशा मस्ती-मजाक और सही बातों पर स्टैंड लेने की वजह से शिल्पा सभी की फेवरेट बन चुकी हैं। सलमान खान खुद कई बार उनकी तारीफ कर चुके हैं। आइए एक नजर डालते हैं कि आखिर शिल्पा ने कैसे सभी का दिल जीत लिया...
1. सकारात्मक रवैया
घर में कंटेस्टेंट एक इंसान के तौर पर अपनी सकारात्मक या नकारात्मक साइड दिखाते हैं। बिग बॉस के जितने भी सीजन आ चुके हैं, उनमें हिस्सा ले चुके कंटेस्टेंट्स का कहना है कि उस घर में पॉजिटिव रहना काफी मुश्किल है। ऐसे में शिल्पा शिंदे का सकारात्मक खेल खेलना काफी शानदार रहा। विकास गुप्ता से हुई बहस के दौरान भी वह मस्ती के मूड में नजर आती थीं।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 11 Finale: शिल्पा शिंदे बनी बिग बॉस-11 की विनर, हिना का जलवा पड़ा फिका
2. मस्ती भरा अंदाज
सलमान खान ने कई बार इस बात का जिक्र किया है कि शिल्पा शिंदे किचन में दिनभर खड़ी होकर सभी के लिए खाना बनाती हैं। कई घरवालों को लगता है कि वह फुटेज के लिए ऐसा करती हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि शिल्पा कहीं भी रहें, वह अपने मस्तीभरे अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती हैं। फिर चाहे वह हितेन तेजवानी के साथ मजाक करना हो या फिर अर्शी और आकाश के साथ मां की तरह पेश आना।
3. सभी की मदद करना
बिग बॉस में एक वक्त ऐसा आता है, जब कोई ना कोई कंटेस्टेंट अकेला हो जाता है। ऐसा आकाश और अर्शी के साथ हुआ था, जब बाकी घरवालों ने मिलकर उन्हें बदमिजाज और बदतमीज कहते हुए किनारे कर दिया था। उस वक्त शिल्पा शिंदे ने उनका साथ दिया और एक हफ्ते के अंदर ही दोनों में इतना सुधार आया कि सलमान ने वीकेंड का वार में उनकी तारीफ की। वहीं पुनीश और बंदगी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। जब दोनों घर में अकेले पड़ गए तो शिल्पा ने उन्हें संभाला। फिर जब बंदगी भी चली गईं तो वह पुनीश का हर बात में साथ देती नजर आईं।
4. स्ट्रेट फॉरवर्ड और स्टैंड लेना
शिल्पा शिंदे किसी भी बात को मुंह पर बोलती हैं। फिर चाहे वह गलत बात हो या अच्छी। अगर घर में कोई गलत बात कर रहा है तो शिल्पा उन्हें टोकती हैं। ऐसे ही सही बात पर सामने वाले शख्स का पूरा साथ देती हैं। कई बार अर्शी और आकाश ने झगड़े किए, लेकिन शिल्पा ने उनकी साइड होते हुए भी उन्हें गलत नहीं करने दिया।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे के खिलाफ हिना खान ने किए ऐसे कमेंट
5. बातों को भुलाकर आगे बढ़ना
विकास गुप्ता के साथ शिल्पा का पुराना विवाद है। इस विवाद के कारण उनका करियर भी खत्म होने की कगार पर पहुंच गया, लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने पुरानी बातों को भुला दिया, जो इतना आसान नहीं है। कई बार उन्होंने भी शो के दौरान कहा कि उनके दिल की भड़ास बाहर आ गई है, अब उन्हें बीती बातों का कोई मलाल नहीं है।
6. सहनशीलता
घर में कई बार शिल्पा को अपने आंसु बहने से रोकते देखा गया है। आकाश और अर्शी ने जब उन्हें धोखा दिया और बुरा-भला बोला, वह चुपचाप आंसुओं के घूंट पी गईं। हिना खान ने कई बार उनके साथ बुरा व्यवहार किया और उल्टा-सीधा बोला, लेकिन शिल्पा ने कभी उन्हें पलटकर जवाब नहीं दिया। वह हमेशा मुस्कुराते नजर आईं, हालांकि बाद में अकेले होने पर उनका दर्द आंसुओं के जरिए बाहर आता भी दिखाई दिया। यही कारण हैं कि शिल्पा ने सभी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए विनर का टाइटल अपने नाम किया।
देखें घर में कैसा रहा शिल्पा शिंदे का सफऱ:
Shilpa Shinde takes an emotional walk down memory lane as she once again witnesses everything that happened to her in the #BB11 house. #BB11Finale pic.twitter.com/RRah7xBlwd
— Bigg Boss (@BiggBoss) January 13, 2018
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए