कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के बाद अली असगर और चंदन प्रभाकर को भी किया ट्विटर पर अनफॉलो
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने झगड़े के एक महीने बाद ट्विटर पर अली असगर और चंदन प्रभाकर को अनफॉलो कर दिया है।
नई दिल्ली:
द कपिल शर्मा शो किसी न किसी बात को लेकर सुर्ख़ियों में है। फ्लाइट में हुए झगड़े के बाद डॉ मशहूर गुलाटी का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर ने शो को बॉयकॉट कर दिया है।सुनील के साथ सुगंधा मिश्रा, अली असगर और चंदन प्रभाकर ने भी शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है।
कपिल शर्मा ने अपने बुरे बर्ताव के लिए सुनील ग्रोवर से ट्विटर पर माफ़ी भी मांगी थी लेकिन इसके बावजूद भी सुनील शो का हिस्सा नहीं बने। इस विवाद को लेकर एक और बात सामने आई है। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने झगड़े के एक महीने बाद ट्विटर पर अली असगर और चंदन प्रभाकर को भी अनफॉलो कर दिया है। कपिल शर्मा ने कुछ दिन पहले सुनील ग्रोवर को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया था।
और पढ़ें: 'बेगम जान' का पहले दिन कलेक्शन आउट, विद्या की मेहनत को दर्शकों ने सराहा
फ्लाइट में हुए झगड़े के बाद शो के पुराने कलाकारों ने शो में वापिस आने से मना कर दिया और इसके बाद से ही शो की टीआरपी गिरती चली जा रही है। हालांकि शो में नए कलाकारों की भी एंट्री हुई है। शो में बुआ का किरदार निभाने वाली उपासना सिंह भी अन्य दो कलाकारों के साथ एंट्री लेंगी।
उपासना सिंह इस बार शो में बुआ नहीं बल्कि मौसी के किरदार में नजर आएंगी। कॉमेडियन परेश गणात्रा उपासना के पति का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा शो में उनके ब्वॉयफ्रेंड का भी एक किरदार होगा जिसे कॉमेडियन यशवंत निभाते हुए नजर आएंगे।
टीआरपी के मामले में कपिल शर्मा सुनील ग्रोवर से अभी भी आगे है। कपिल शर्मा के रवीना टंडन वाले शो की रेटिंग सुनील ग्रोवर के इंडियन आइडल ग्रांड फिनाले की रेटिंग से ज्यादा आई है। सुनील ग्रोवर इन दिनों कुछ हटकर कर रहे है। गुरूवार को सुनील ग्रोवर बेबी डॉल के साथ आईपीएल मैच की मसाला कमेंट्री करते हुए नजर आये।
और पढ़ें: IPL 2017 Live score, KKR vs SRH- सुनील नरेन आउट, कोलकाता नाइट राइडर्स को पहला झटका
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य