कृतिका कामरा को है इस खास दोस्त की लत, ऑनस्क्रीन चंद्रकांता ने शेयर किया सीक्रेट
टेलीविजन धारावाहिक 'प्रेम या पहेली चंद्रकांता' में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने एक खास बातचीत में अपने सबसे बड़े सीक्रेट को शेयर किया।
MUMBAI:
टेलीविजन धारावाहिक 'प्रेम या पहेली चंद्रकांता' में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने एक खास बातचीत में अपना सबसे बड़ा सीक्रेट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि इस दौड़ती-भागती जिंदगी में उनका खास दोस्त हमेशा उनके साथ रहता है। यह दोस्त और कोई नहीं गूगल है।
कृतिका बताती हैं कि वे बहुत जिज्ञासु हैं। उन्हें सब चीजों के लिए गूगल की जरुरत होती है। कृतिका ने कहा कि 'अगर मैं कोई नया शब्द सुनती हूं तो गूगल इस्तेमाल करती हूं। किसी नए रेस्तरां में जाती हूं तो मैन्यु पहले ही गूगल पर देख लेती हूं। आप कह सकते हैं कि मुझे गूगल की लत है।'
और पढ़ें: एक्टर अर्जुन कपूर ने फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए बिहार में बिताया समय
इतना ही नहीं कामरा अगर कोई मूवी देखने का भी प्लान बनाती हैं तो गूगल पर पहले ही सर्च कर लेती हैं। वे विदेशी भाषाओं के सही शब्दों के उच्चारण के लिए भी गूगल करती हैं।
कुल मिलाकर गूगल को वह अपना सबसे खास दोस्त मानती हैं। बता दें कि कृतिका इन दिनों लाइफ ओके पर प्रसारित हो रहे टीवी शो 'प्रेम या पहेली चंद्रकांता' में लीड रोल प्ले कर रही हैं। इसमें गौरव खन्ना, अंकित अरोड़ा और सुदेश बेरी भी प्रमुख भूमिका में हैं।
और पढ़ें: अमिताभ के कारण 'पिंक' को मिली सफलता: अनिरुद्ध रॉय चौधरी
(आईएएनएस इनपुट के साथ)
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
400 साल पहले 2 फीट की थी मूर्ति, अब हो गई है 12 फीट ऊंची, जानें भूफोड़ हनुमान जी की रहस्यमयी कहानी
-
Aaj Ka Panchang 24 April 2024: क्या है 24 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Vastu Tips For Study: वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों की पढ़ाई के लिए ये दिशा है बेस्ट
-
Power of Sanatan Dharma: सनातन धर्म की शक्ति क्या है? जानें इसका इतिहास और महत्व